{"_id":"629b9f51d179b13d2c478d6a","slug":"police-arrested-sub-inspector-junmani-rabha-for-cheating-people-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के 'बंटी और बबली': खुद को बचाने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर ने मंगेतर को किया गिरफ्तार, राज खुला तो खुद भी नपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के 'बंटी और बबली': खुद को बचाने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर ने मंगेतर को किया गिरफ्तार, राज खुला तो खुद भी नपी
Sat, 04 Jun 2022 11:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:37 PM IST
सार
असम में ठगी के मामले में एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, वो अपने मंगेतर के साथ मिलकर लोगों को ठगती थी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां असम राज्य पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा अपने मंगेतर के साथ मिलकर सरकारी कंपनी ओएनजीसी में नौकरी लगवानों के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाती थी। इस मामले में जांच के बाद सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि ठगी के मामले में शुरुआत में ही सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा ने एफआईआर दर्ज कर धोखाधड़ी के आरोप में अपने ही मंगेतर राणा पराग को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर राभा एक साल से ज्यादा समय से राणा पराग के साथ रिश्ते में थी। इतना ही नहीं बीते साल अक्टूबर में दोनों ने सगाई भी कर ली थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी और सब इंस्पेक्टर का मंगेतर खुद को तेल और प्राकृतिक गैस निगम के जनसंपर्क अधिकारी बताता था। अपने पद का प्रभाव जमाते हुए वह लोगों को नौकरी लगवाने का प्रलोभन देता था। इसके बाद दोनों मिलकर ठगी को अंजाम देते थे। जानकारी के मुताबिक, इस तरह दोनों ने लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मामले के संज्ञान में आने के बाद जब गहनता से जांच की गई तो सब इंसपेक्टर से उसके तार जुड़े होने का संदेह हुआ। जब इस मामले में आरोपी राणा पराग के घर में जांच की गई तो कई आपत्तिजनक दस्तावेज और ओएनजीसी की कई मोहरें बरामद हुईं। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद कई जरूरी खुलासे हुए। जिसके बाद माजुली पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन