फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrested a person smoking cigarette in Air India flight coming from London to Mumbai

Mumbai: एअर इंडिया के विमान में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया यात्री, गिरफ्तार, लंदन-मुंबई उड़ान की घटना

Mon, 13 Mar 2023 05:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 05:14 AM IST
सार

एअर इंडिया ने कहा, वह यात्रियों व कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यवहार के लिए ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ का पालन करती है।

विज्ञापन
Police arrested a person smoking cigarette in Air India flight coming from London to Mumbai
एअर इंडिया फाइल फोटो

विस्तार

एअर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान के दौरान एक यात्री विमान के शौचालय में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया। फायर अलार्म बजने पर विमान के स्टाफ ने यात्री को पकड़ा, तो उसने हंगामा करते हुए विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। घटना 10 मार्च की है। आरोपी रमाकांत (37) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है।
विज्ञापन


एअर इंडिया के अनुसार, आरोपी रमाकांत ने चेतावनी के बावजूद अनियंत्रित व आक्रामक बर्ताव किया। मुंबई में विमान उतरने पर आरोपी को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। एअर इंडिया ने कहा, वह यात्रियों व कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यवहार के लिए ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ का पालन करती है। मुंबई पुलिस के अनुसार, रमाकांत के खिलाफ दुर्व्यवहार करने, दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने और पायलट-इन-कमांड के वैध निर्देश का पालन करने से इन्कार करने का मुकदमा दर्ज किया है। उस पर हमला करने और धूम्रपान निषेध का उल्लंघन करने के भी आरोप हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed