फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police arrested a mechanic for not fixing AC of judge in Jharkhand

Jharkhand News: जज साहब की AC ठीक न करना मिस्त्री को पड़ा भारी, पुलिस ने लगाई ऐसी धारा कि सात साल तक हो सकती है जेल 

Mon, 16 May 2022 10:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 16 May 2022 10:12 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, AC मिस्त्री ने जज से AC ठीक करने के लिए दो हजार रुपये लिए थे। हालांकि, वह टाल-मटोल कर रहा था। इसके बाद जज साहब ने पुलिस में मिस्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। 

विज्ञापन
Police arrested a mechanic for not fixing AC of  judge in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। गर्मी ऐसी है कि सड़कें तंदूर बन गई हैं। मानों आसमान से आग बरस रही हो। ऐसे में गर्मी से बचने का एक ही सहारा AC या कूलर है। अगर, इतनी चुभती हुई गर्मी में AC या कूलर खराब हो जाए तो किसी को भी गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही एक मजेदार वाकाया झारखंड से सामने आया है। यहां एक जज साहब के घर का

विज्ञापन

एयर कंडीशनर(AC) खराब हो गया। आरोप है कि AC ठीक न करने पर जज साहब ने पुलिस में मिस्त्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। 

जानकारी के मुताबिक, मामला पाकुड़ का है। यहां के एक जज साहब के कमरे का AC खराब हो गया था। ऐसे में उन्होंने पाकुड़ बाजार के पास एक AC मिस्त्री को फोन किया, लेकिन मिस्त्री नहीं आया। परेशान होकर जज साहब ने कई बार AC मिस्त्री को फोन लगाया, लेकिन वह जज साहब के घर जाने के लिए टाल मटोल करता रहा। आखिर में गुस्साए जज साहब ने पाकुड़ नगर थाने में मिस्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने भेजा जेल 
मामला जज साहब का था तो पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मिस्त्री को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। मिस्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अब मिस्त्री का परिवार उसकी जमानत के लिए चक्कर लगा रहा है। मिस्त्री पर जो धाराएं लगाई गई हैं। उसके तहत उसे सात साल की सजा और जुर्माना हो सकता है।मिस्त्री हरिणडांगा बाजार का रहना वाला है और उसका नाम अरमान मलिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed