फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalicharan Maharaj: Thane court sent him to jail for 14 days, Maharashtra Police arrested him from Raipur

कालीचरण महाराज पर शिकंजा: ठाणे की कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, महाराष्ट्र पुलिस ने रायपुर से किया था गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 11:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 20 Jan 2022 11:34 AM IST
सार

मामले में छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। महाराज को ठाणे पुलिस ने रायपुर से बुधवार रात गिरफ्तार किया। वहां वह इसी तरह के मामले में जेल में बंद थे। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Kalicharan Maharaj: Thane court sent him to jail for 14 days, Maharashtra Police arrested him from Raipur
कालीचरण महराज गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महात्मा गांधी के खिलाफ रायपुर की धर्मसंसद में अभद्र भाषण देने के मामले में महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कालीचरण महाराज को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। ठाणे पुलिस ने महाराज को बुधवार रात रायपुर जेल से गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की पुलिस ने कालीचरण महाराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। महाराज को ठाणे पुलिस ने रायपुर से बुधवार रात गिरफ्तार किया। वहां वह इसी तरह के मामले में जेल में बंद थे। कालीचरण महाराज ने रायपुर में धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महाराज को ट्रांजिट रिमांड पर ठाणे लाया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले, पिछले साल 26 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 12 जनवरी को महाराष्ट्र की वर्धा पुलिस ने इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौपाड़ा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराज के खिलाफ महाराष्ट्र के राकांपा नेता व मंत्री जितेंद्र अवाड़ ने केस दर्ज कराया है। इसके पहले महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने भी कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था। पुणे पुलिस ने 'शिव प्रताप दिन' कार्यक्रम के दौरान 19 दिसंबर 2021 को भड़काने वाला भाषण देने के आरोप में पकड़ा था। यह कार्यक्रम 1659 में शिवाजी महाराज द्वारा आदिलशाही के कमांडर अफजल खान के वध की याद में मनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed