फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police arrest 3 students for growing, selling cannabis in Karnataka's Shivamogga

Karnataka: तीन साल से घर पर कर रहे थे भांग की खेती, केरल और तमिलनाडु के तीन छात्र गिरफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 12:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी का रहने वाला 28 वर्षीय विघ्नराज को घर पर भांग उगाते हुए पकड़ा गया है। वह घर पर भांग उगाने के लिए उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग करता था।
 

विज्ञापन
Police arrest 3 students for growing, selling cannabis in Karnataka's Shivamogga
bhang - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छात्र ने किराए के घर पर ही नशीले पदार्थ उगाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बाद में छात्र नशीले पदार्थ की तस्करी भी करने लगा। कर्नाटक के शिवमोग्गा से तीन छात्रों को भांग उगाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विघ्नराज, पांडीदोराई और विनोद कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ऐसे उगाता था भांग
शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक जीके मिथुन कुमार ने बताया कि तमिलनाडु के कृष्णागिरी का रहने वाला 28 वर्षीय विघ्नराज को घर पर भांग उगाते हुए पकड़ा गया है। वह घर पर भांग उगाने के लिए उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग करता था। बाद में, कॉलेजों के अन्य छात्रों को बेच देता था। 

विज्ञापन


तीन को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने कहा कि जानकारी मिली है कि आरोपी विघ्नराज पिछले साढ़े तीन महीने से इस धंधे में शामिल था। उन्होंने कहा कि अन्य दो आरोपियों को उस वक्त रिगफ्तार किया गया, जब वे प्रतिबंधित पदार्थ खरीदने आए थे। आरोपियों की पहचान केरल के इडुक्की निवासी विनोद कुमार (27) और तमिलनाडु के धर्मपुरी निवासी पांडीदोराई (27) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये सामान भी जब्त

बता दें, पुलिस ने छापेमारी में आरोपियों के कब्जे से 227 ग्राम गांजा, 1.53 किलो कच्चा गांजा, 10 ग्राम चरस, गांजा के बीज वाली एक छोटी बोतल, 3 भांग के तेल की सिरिंज, गांजा पाउडर बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो कैन, एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन और 19 हजार रुपये नकद समेत कई वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों छात्रों को गिरफ्तार करके विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed