{"_id":"67610664d8fa3438fc046547","slug":"police-action-in-the-murder-case-of-two-teenagers-from-bihar-8-people-from-militant-organization-arrested-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: बिहार के दो किशोरों की हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, उग्रवादी संगठन से जुड़े आठ पर कसा शिकंजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: बिहार के दो किशोरों की हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, उग्रवादी संगठन से जुड़े आठ पर कसा शिकंजा
Tue, 17 Dec 2024 10:34 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:34 AM IST
सार
मणिपुर के काकचिंग जिले में बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार की काकचिंग-वाबागई रोड पर केराक में पंचायत कार्यालय के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही कार्रवाई। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मणिपुर में काकचिंग जिले में बिहार के दो किशोरों की हत्या मामले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आठों आरोपियों को काकचिंग जिले से पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि बिहार के दो किशोर जो प्रवासी मजदूरों की हत्या के मामले में 14 दिसंबर को मणिपुर में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। मामले में प्रतिबंधित संगठन के एक सक्रिय सदस्य को सोमवार को काकचिंग लामखाई इलाके से पकड़ा गया था।
इसके बाद पुलिस की एक टीम ने काकचिंग ममांग चिंग लाइफाम लोकनंग क्षेत्र में एक शिविर पर छापा मारा। यहां से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के सात और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। केसीपी (पीडब्ल्यूजी) प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी का एक गुट है। इस पर इंफाल घाटी में जबरन वसूली और अन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
बता दें कि मणिपुर के काकचिंग जिले में बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी सुनालाल कुमार और दशरथ कुमार की काकचिंग-वाबागई रोड पर केराक में पंचायत कार्यालय के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। दोनों किशोर निर्माण मजदूर के रूप में काम कर रहे थे और मेटेई बहुल काकचिंग में किराये के मकान में रहते थे। इस घटना की सीएम एन बीरेन सिंह ने निंदा की थी। साथ ही मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया था।
एनआईए ने ULFA-I के सदस्य को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (आई) के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया। उस पर असम के गुवाहाटी में इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाने का आरोप है। एनआईए की टीमों ने डिब्रूगढ़ में जाहनु बरूआ उर्फ अर्नब अक्सम के घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। इसमें असम पुलिस ने सक्रिय रूप से समर्थन दिया। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिसमें डिजिटल उपकरण भी शामिल थे, जिनकी जांच की जा रही है।