फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Podcaster Lex Fridman recalls "magical" experience of weeks spent in India

Lex Fridman: फ्रिडमैन ने भारत में बिताए दिनों को बताया जादुई अनुभव, PM से बातचीत से पहले रखा 45 घंटे का उपवास

Sun, 16 Mar 2025 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Mar 2025 10:40 PM IST
सार

Lex Fridman: अमेरिकी पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन ने भारत में बिताए दिनों को 'जादुई अनुभव' बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत का अनुभव साझा किया। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता की सराहना की। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पीएम मोदी के साथ इंटरव्यू से पहले उन्होंने 45 घंटे तक उपवास रखा। 

विज्ञापन
Podcaster Lex Fridman recalls "magical" experience of weeks spent in India
लेक्स फ्रिडमैन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कंप्यूटर वैज्ञानिक और पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन ने हाल ही में भारत में बिताए अपने कुछ हफ्तों को 'जादुई अनुभव' बताया। उन्होंने अपने पॉडकास्ट के एक एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। इस पॉडकास्ट एपिसोड में पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल (एआई), क्रिकेट, फुटबॉल, चीन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तानी और अपने शुरुआती जीवन से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान उनके आस-पास करने वाली टीम की भी सराहना की। फ्रिडमैन ने कहा, पीएम मोदी के साथ काम करने वाली टीम बहुत दयालु, कुशल और अपने काम में उत्कृष्ट थी। उन्होंने खासतौर पर पीएण मोदी के अनुवाद की तारीफ की, जो उनके और पीएम मोदी के बीच संवाद को अनुवादित कर रही थीं। उन्होंने कहा, टीएम के सभी सदस्य बहुत अच्छे थे। वे अपने काम में कुशल और समझदार थे। जिस अनुवादक ने हमारे बीच संवाद का अनुवाद किया, वह अद्भुत थीं। उनका काम बेहतरीन था और उनके काम करने तरीका बिल्कुल शानदार था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'झूठी धारणा बना छवि खराब करने की कोशिश की गई', गोधरा कांड से लेकर गुजरात दंगों तक बोले पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रिडमैन ने भारती संस्कृति और विविधता की भी सराहना की और कहा कि दिल्ली भारत का केवल एक हिस्सा है और भारत का अनुभव कहीं अधिक व्यापक और विविधतापूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने आने वाले समय में अपने दोस्त पॉल रोसली के साथ भारत के अन्य हिस्सों की यात्रा करने का मन बनाया है। 

उन्होंने आगे कहा, मेरी दिल्ली और भारत में यात्रा ने मुझे ऐसा अहसास दिलाया जैसे मैं एक और ग्रह पर हूं। यह सांस्कृतिक रूप से बिल्कुल अलग था। भारत में लोगों के साथ बातचीत एक जीवंत मिश्रण था। यहां के लोग और उनका व्यवहार मुझे बिल्कुल अलग लगा। भारत का प्रत्येक हिस्सा अलग है और दिल्ली तो सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा है, जैसे न्यूयॉर्क या टेक्सस भी पूरे अमेरिका का प्रतिनिधित्व नहीं करते।  

फ्रिडमैन ने यह भी साझा कि भारत में समय बिताने के दौरान उन्होंने रिक्शा में सवारी की और सड़कों पर घूमते हुए लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय लोग बहुत दयालु होते हैं। उन्होंने कहा, मेरी यात्रा के दौरान मैं लोगों के जीवन के बारे में जानने के लिए सड़कों पर घूमता रहा और रिक्शा में यात्रा में यात्रा करता रहा। भारत के लोग बहुत ही दयालु और सच्चे इंसान हैं। अगर उनसे दिल से बात करते हैं, तो वे तुरंत आपको समझ जाते हैं, भले ही वे अंग्रेजी न बोलते हों। 

ये भी पढ़ें: 'चार पीढ़ियों से खेली जा रही फुटबॉल', MP के इस जिले के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- वह 'मिनी ब्राजील' है

 
उन्होंने यह भी बताया कि भारत में कई लोग व्यापारिक उद्देश्यों के लिए उनसे संपर्क करते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा सतही बातचीत से बचते हुए वास्तविक और गहरे संवादों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मैं भारतर में घूमता था, कुछ लोग मुझे एक विदेशी पर्यटक समझते थे और शुरुआत में वे मुझे कुछ बेचना चाहते थे। लेकिन मैंने उन सतही बातचीत से बचते हुए उनके जीवन के बारे में गहरे सवाल किए। मैंने उनसे पूछा कि वे क्या संवाद करते हैं, क्या डर है और उनकी जिंदी में कौन सी मुश्किलें और सफलताएं आई हैं। यह एक अद्भुत अनुभव था। 

फ्रिडमैन ने इंटरव्यू से पहले 45 घंटे रखा उपवास
पॉटकास्ट होस्ट फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंटरव्यू से पहले 45 घंटों तक उपवास रखने का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ पानी पी रहे थे और कोई खाना नहीं खा रहे थे, ताकि वह सही मानसिकता के साथ आ सकें और एक आध्यात्मिक स्तर पर इस बातचीत में हिस्सा ले सकें। उन्होंने यह भी बताया कि वह जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कई बार उपवास रखते हैं, इसलिए वह उनसे उपवास के बारे में अनुभव पूछना चाहते थे। 

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप के साथ भरोसे का रिश्ता, रूस-यूक्रेन जंग का हल कूटनीति से'; चीन पर भी बोले पीएम मोदी
 
प्रधानमंत्री मोदी ने उपवास के विषय पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह सिर्फ भोजन छोड़ने का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जो शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा और मानवता को ऊंचा करने के लिए होती है। उन्होंने कहा कि उपवास भारतीय परंपरा का हिस्सा है, जो हमारे जीवन के तरीके को सिखाता है। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह एक ऐसा तरीका है, जो अनुशासन को बढ़ाता है और मन की स्पष्टता को तेज करता है।

संबंधित वीडियो-

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed