Karnataka: छात्राओं को निजी अंग दिखाने वाले को खंभे से बांधा, कर्नाटक पुलिस ने पोक्सो में किया गिरफ्तार
आरोपी रजप्पा के खिलाफ चिकमंगलूर के सक्करायपट्टन पुलिस थाने में पोक्सो कानून व भादंवि की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वह शिक्षकों को स्कूल से लेने और छोड़ने जाता था। ग्रामीणों ने उसे एक खंभे से बांध दिया था और बाद में उसे पुलिस को सौंपा था।
विस्तार
कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के एक स्कूल की छात्राओं को निजी अंग दिखाने और अनुचित रूप से छूने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव के लोगों ने उसे खंभे से बांधकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था।
आरोपी रजप्पा के खिलाफ चिकमंगलूर के सक्करायपट्टन पुलिस थाने में पोक्सो कानून व भादंवि की अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वह शिक्षकों को स्कूल से लेने और छोड़ने जाता था। ग्रामीणों ने उसे एक खंभे से बांध दिया था और बाद में उसे पुलिस को सौंपा था।
K'taka | FIR filed under POCSO Act at Sakkarayapattana PS in Chikkamagaluru against one Rajappa for allegedly flashing & touching girls. He used to pick up & drop off teachers at school. Villagers tied him to a pillar & later handed him over to Police
विज्ञापन विज्ञापन
(Pic:Screengrab from video) pic.twitter.com/uWDOXYj3NJ — ANI (@ANI) November 26, 2022