फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pnb scam mehul Choksi said Bombay HC- he left India for medical treatment not to avoid prosecution

बॉम्बे हाईकोर्ट में मेहुल चोकसी का हलफनामा, मैंने इलाज के लिए देश छोड़ा

Mon, 17 Jun 2019 08:54 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
pnb scam mehul Choksi said Bombay HC- he left India for medical treatment not to avoid prosecution
पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करोड़ों रुपये के घोटाले का मुख्य आरोपी फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने बंबई उच्च न्यायालय में कहा कि उसने पीएनबी घोटाले में अभियोजन से बचने के लिए नहीं बल्कि इलाज के लिए देश छोड़ा है। 

विज्ञापन


फिलहाल कैरिबियाई देश एंटीगुआ में रहनेवाले चोकसी ने अपने वकील विजय अग्रवाल के जरिये सोमवार को एक हलफनामा दायर किया, जिसमें कहा गया कि विदेश में चिकित्सा जांच और इलाज करवाने के लिए उसने जनवरी 2018 में देश छोड़ा था।
विज्ञापन


हलफनामे में कहा गया, "मैंने देश को संदिग्ध परिस्थितियों में नहीं छोड़ा है।"

चोकसी ने हाईकोर्ट में दायर की गई दो याचिकाओं के संबंध में हलफनामा दायर किया है। चोकसी ने अदालत से गुहार लगाई है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एक विशेष अदालत में दायर उस आवेदन को खारिज किया जाए जिसमें उसे एक भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी याचिका में चोकसी ने कहा है कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भारत लौटने में असमर्थ है।

चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी की तलाश ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। उन्होंने कथित तौर पर सरकारी बैंक पीएनबी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बैंक को 13,400 करोड़ रुपये का घोटाले किया है। 

करोड़ों रुपये की इस धोखाधड़ी का पता 2018 की शुरुआत में चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed