{"_id":"5aa0f0d74f1c1b8e238bc64c","slug":"pnb-scam-mehul-choksi-asked-cbi-why-my-passport-suspended-and-how-i-am-security-threat-to-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PNB Scam मेहुल चोकसी ने CBI से पूछा- मैं भारत के लिए खतरा कैसे हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB Scam मेहुल चोकसी ने CBI से पूछा- मैं भारत के लिए खतरा कैसे हूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
PNB Scam
पंजाब नेशनल बैंक से अरबों रुपये का लोन लेकर फरार हुए मामा भांजा दोनों ही देश की जांच एजेंसियों को आंख दिखा रहे हैं। दोनों की अकड़ जस की तस भी बनी हुई है। पिछले दिनों नीरव मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को भेजे ईमेल में उसने लिखा है कि ईडी ने उसे जांच के लिए बुलाया है।
लेकिन पासपोर्ट अथॉरिटी ने पासपोर्ट रद्द कर दिया है। अब ऐसे में जांच के लिए वह कैसे आएगा। 'सबसे पहले अथॉरिटी को यह बताना होगा कि मेरा पासपोर्ट क्यों रद्द किया गया है।' अभी इस बात को पांच दिन भी नहीं बीता है कि मामा मेहुल चोकसी ने सीबीआई को मेल भेज कर पूछा है कि मेरा पासपोर्ट क्यों सस्पेंड कर दिया है।
उसने यह भी पूछा है मैं जानना चाहता हूं कि मैं भारत की सुरक्षा के लिए खतरा कैसे बना हुआ हूं। चोकसी ने यह भी कहा कि चूंकि मेरी तबियत ठीक नहीं है तो मैं यात्रा नहीं कर सकता हूं।

#PNBScam accused #MehulChoksi's reply to CBI: As my Passport stands suspended. I further wish to point out that the RPO Mumbai has not given me any explanation as to why my Passport has been suspended and as to how I am a security threat to India.
— ANI (@ANI) March 8, 2018
Trending Videos
मेहुल ने कहा कि मेरा फरवरी के पहले हफ्ते में दिल का ऑपरेशन हुआ था
PNB Scam
मेहुल ने कहा कि मेरा फरवरी के पहले हफ्ते में दिल का ऑपरेशन हुआ था और अभी जांच जारी है । इसलिए मैं किसी भी तरह से इस जांच के लिए भारत नहीं आ सकता हूं।
वहीं इससे पहले नीरव ने भी जांच एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि जिस तेजी से उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है, उससे यह तय है कि उसके खिलाफ फैसला पहले ही ले लिया गया है। पासपोर्ट रद्द करना भी इसी कड़ी का हिस्सा है। नीरव ने यह भी कहा कि उससे बिना बात किये जांच एजेंसियों ने एकतरफा फैसला लिया है।
बता दें कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के द्वारा किए गए इस महाघोटाले से देश के सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील कर दिया है।