{"_id":"5a89f0854f1c1bef7b8b826f","slug":"pnb-scam-ed-raid-in-11-states-seize-property-worth-20-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB Scam: ED की 11 राज्यों में छापेमारी, 20 करोड़ के साथ कुल 5700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB Scam: ED की 11 राज्यों में छापेमारी, 20 करोड़ के साथ कुल 5700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी के 11400 करोड़ रुपये घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को 11 राज्यों में 45 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस तरह अब तक छापेमारी में करीब 5700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने पटना, लखनऊ समेत 45 जगहों की तलाशी ली
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने बंगलूरू में 10, दिल्ली में सात, मुंबई और कोलकाता के पांच-पांच, हैदराबाद और चंडीगढ़ में चार-चार जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। इसके अलावा पटना, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी में भी कई जगहों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
अब तक इस मामले में 5700 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है
ईडी प्रमुख करनाल सिंह इस मामले में अब तक के घटनाक्रम की समीक्षा के लिए सोमवार को मुंबई जाएंगे। साथ ही केंद्रीय सतर्कता आयुक्त वरिष्ठ बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर बैंक सिस्टम में खामियों की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन