{"_id":"5c86679dbdec2214391ec909","slug":"pnb-scam-ed-filed-fresh-charge-sheet-against-nirav-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी के खिलाफ 11 महीने में दूसरी चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी के खिलाफ 11 महीने में दूसरी चार्जशीट दाखिल
Mon, 11 Mar 2019 07:20 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 11 Mar 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत एक अनुपूरक आरोपपत्र दायर किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि हीरा कारोबारी तथा अन्य के खिलाफ यह आरोप पत्र मुंबई स्थित विशेष मनी लांड्रिंग रोधी कानून अदालत के समक्ष दायर किया गया है। एजेंसी ने इसमें अभियुक्तों के विरुद्ध जुटाये गये अतिरिक्त सबूतों और कुर्क की गई संपत्ति को रिकार्ड कराया है। अनुपूरक आरोपपत्र के ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के एक समाचार पत्र ने नीरव मोदी के लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में 80 लाख पौंड के आलीशान अपार्टमेंट में रहने और नये सिरे से हीरा कारोबार शुरू करने की जानकारी दी है। अखबार की रपट के दो दिन बाद यह नया घटनाक्रम हुआ है।
विज्ञापन
ईडी ने 9 मार्च को कहा था कि ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव के प्रत्यर्पण के भारत के आग्रह को हाल ही में आगे की कार्रवाई के लिए अदालत को प्रेषित किया है। ईडी ने नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी के मामले में पिछले साल मई में पहला आरोप पत्र दायर किया था।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस शाखा में हुये कथित घोटाले की जांच कर रहे हैं। इसमें नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी तथा अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर ये एजेंसियां जांच कर रही हैं।