फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB scam: central government dismisses two executive directors

पीएनबी घोटाला: सरकार ने दो कार्यकारी निदेशकों को किया बर्खास्त     

Sat, 19 Jan 2019 09:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 19 Jan 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
PNB scam: central government dismisses two executive directors
नीरव मोदी

केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के दो कार्यकारी निदेशकों को बर्खास्त कर दिया है। कार्यकारी निदेशक संजीव शरण और के वीरा ब्रह्माजी राव पर भगोड़े हीरा व्यवसायी नीरव मोदी द्वारा किए गए 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में यह कार्यवाई की गई है। पीएनबी ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को भी दी है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने कहा कि हम दो कार्यकारी निदेशकों को बर्खास्त करने की केंद्र सरकार की कार्रवाई का स्वागत करते हैं। इतने बड़े पैमाने पर घोटाला शीर्ष प्रबंधन की जानकारी के बिना नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि शायद पहली बार केंद्र सरकार ने राष्ट्रीयकृत बैंकों (प्रबंधन और विविध प्रावधान) योजना, 1970 के तहत किसी राष्ट्रीयकृत बैंक के कार्यकारी निदेशकों को हटाया है।
विज्ञापन


वेंकटचलम ने कहा कि यह भी अच्छा है कि केंद्र सरकार ने पीएनबी के दो कार्यकारी निदेशकों को बर्खास्त करने से पहले उन्हें अपने विचार रखने का मौका देने की उचित प्रक्रिया का पालन किया। उधर इस घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed