{"_id":"5a8c96744f1c1b93268bb5bf","slug":"pnb-scam-case-will-end-like-2g-and-bofors-scams-against-nirav-modi-says-billionaire-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी के वकील का दावा, 2G और बोफोर्स की तरह कोर्ट में नहीं टिक पाएगा पीएनबी घोटाला केस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीरव मोदी के वकील का दावा, 2G और बोफोर्स की तरह कोर्ट में नहीं टिक पाएगा पीएनबी घोटाला केस
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Feb 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
Nirav Modi, PNB Scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर और पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के वकील ने मंगलवार को दावा किया कि उनके मुवक्किल को इस मामले में जेल नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि यह केस कोर्ट में नहीं टिक पाएगा। इसका भी वही हश्र होगा जो 2जी एवं बोफोर्स केस का हुआ था।
विज्ञापन
नीरव के वकील विजय अग्रवाल का कहना है कि पीएनबी घोटाला केस अदालत में भरभराकर गिर जाएगा। 2जी घोटाले में कई हाई प्रोफाइल आरोपियों का केस लड़ने वाले अग्रवाल के अनुसार पीएनबी घोटाले का वही अंजाम होगा जो 2जी और बोफोर्स दलाली मामले का हुआ था। हाल ही में 2जी केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
बकौल अग्रवाल, जांच एजेंसियां उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोपों को कोर्ट में साबित नहीं कर पाएंगी। जांच एजेंसियों द्वारा मीडिया में इस केस को लेकर चाहें जितने आरोप उछाले जाएं, उन्हें अदालत में सही ठहराना मुश्किल होगा। इसके मद्देनजर उन्हें पूरी उम्मीद है कि नीरव मोदी दोषी नहीं ठहराए जाएंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि सीबीआई ने पीएनबी में 114 अरब रुपये के घोटाले में नीरव के अलावा उसकी पत्नी, भाई और बिजनेस पार्टनर एवं गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चीनूभाई चोकसी को आरोपी बनाया है।
अग्रवाल के अनुसार पीएनबी ने अपनी गलतियों को छुपाने के लिए नीरव मोदी एवं अन्य के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी देनदारियों से बचने के लिए बैंक ने घोटाले की फर्जी कहानी बनाई है। यह पूछे जाने पर कि बैंक के इस आरोप के खिलाफ उनकी क्या रणनीति होगी, अग्रवाल ने कहा कि चार्जशीट दायर होने के बाद ही वह अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।
मेरा मुवक्किल भागा नहीं है
अग्रवाल ने कहा कि यह गलत प्रचार किया जा रहा है कि उनका मुवक्किल देश छोड़कर भाग गया है। भला कोई अपनी 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़कर क्यों भागेगा। हालांकि उन्होंने नीरव के ठिकाने के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया।
मेरे कर्मियों को वेतन दें बैंक
नीरव मोदी ने पीएनबी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि बैंक उसके 2200 कर्मचारियों को वेतन देने का इंतजाम करे। उसने कहा है कि फायर स्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और फायर स्टार डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को उसके चालू खातों में जमा रकम से वेतन भुगतान किया जाए। इस संबंध में जल्दी ही उसके एचआर हेड कर्मचारियों की सैलरी का ब्रेकअप भेज देंगे।