फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB Scam: BJP accused Abhishek Manu Singhvi's relation with the company of Nirav Modi

PNB Scam: NDA Vs UPA में खंगाले जा रहे हैं पुराने संबंध, सिंघवी पर भाजपा की दलील

Sun, 18 Feb 2018 03:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
PNB Scam: BJP accused Abhishek Manu Singhvi's relation with the company of Nirav Modi
अभिषेक मनु सिंघवी

देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला कहे जा रहे पीएनबी मामले में भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को घेरा। पार्टी ने कहा कि उनकी पत्नी और बेटे के नीरव मोदी की कंपनी से संबंध रहे हैं और यह पूरा घोटाला कांग्रेस की देन है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा, उनकी पत्नी और बेटे के नीरव मोदी की कंपनी से संबंध रहे हैं

कांग्रेस पर हमले का जिम्मा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने संभाला। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर स्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नीरव मोदी की एक कंपनी है। इसे कमला मिल्स में अद्वैत होल्डिंग्स ने जगह दी हुई थी। अद्वैत में सिंघवी की पत्नी अनीता, बेटा अविष्कार मानस सिंघवी निदेशक हैं। अनीता 2002 से ही शेयरधारक हैं। नीरव और अद्वैत की कंपनियों ने लेनदेन भी किया। 
विज्ञापन


कहा, केंद्र सरकार यूपीए के दौरान हुए घोटालों को देश के सामने ला रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिंघवी और नीरव के रिश्ते स्पष्ट होने के बावजूद कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 13 सितंबर 2013 को राहुल गांधी गीतांजलि ज्वेलरी ग्रुप के एक प्रमोशनल कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस कंपनी को 2013 में ही व्यवसाय करने से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। राहुल के कार्यक्रम में जाने के दो दिन बाद ही इस कंपनी को 1500 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया गया जबकि इलाहाबाद बैंक के बोर्ड बैठक में इसका विरोध किया गया था।  

सीतारमण ने कहा कि भले ही नीरव मोदी देश से फरार हो गया हो लेकिन सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वह कहीं भी चला जाए, उसे धर दबोचा जाएगा। पीएनबी में 11400 करोड़ का घोटाला यूपीए सरकार के दौरान हुआ। एनडीए सरकार इस घोटाले को सामने लेकर आई है। हम यूपीए के एक के बाद एक घोटाले सामने ला रहे हैं। कांग्रेस अपना दामन बचाने के लिए देश की जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा आरोपियों को देश से भगाने की साजिश नहीं रचती है बल्कि उनके पकड़ने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed