{"_id":"5a913b6c4f1c1b2d068b85f8","slug":"pnb-scam-accussed-mehul-choksi-wrote-letter-to-their-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB फ्रॉड केस: भांजे के बाद मामा ने कर्मचारियों से कहा, नौकरी ढूंढ लो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PNB फ्रॉड केस: भांजे के बाद मामा ने कर्मचारियों से कहा, नौकरी ढूंढ लो
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
PNB Scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के बाद उसके मामा और बिजनेस पार्टनर मेहुल चोकसी ने अपने गीतांजलि जेम्स ग्रुप के कर्मचारियों से कहा है कि वह उन्हें वेतन नहीं दे सकता है। इसलिए वे दूसरी नौकरी ढूंढ लें।
विज्ञापन
अपने कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल में चोकसी ने कहा है कि उसके और उसकी कंपनियों के खिलाफ ‘भय और अन्याय’ का माहौल खड़ा कर दिया गया है। एक साथ कई एजेंसियां इस कोशिश में लगी हैं कि कैसे उसका कामकाज ठप कर दिया जाए और उस पर आफत की बारिश कर दी जाए। उसके बैंक एकाउंट और अन्य संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। ऐसे में उसके लिए कर्मचारियों को वेतन देना संभव नहीं है।
विज्ञापन
उसने अपने कर्मचारियों से दूसरे विकल्पों पर विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि जब तक उनका बकाए का भुगतान नहीं हो जाता है तब तक वे कंपनी के लैपटॉप और फोन अपने पास रख सकते हैं। चोकसी के वकील संजय एबट द्वारा जारी किए गए इस ई-मेल में उसने कहा है कि उसने कोई गलती नहीं की है। नियति उसे जहां ले जाएगी, वह वही जाएगा लेकिन उसे पूरा भरोसा है कि अंत में सत्य की जीत होगी। वह नहीं चाहता है कि उस पर आई मुश्किल की वजह से उसके कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी हो।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर फ्रिकमंद
चोकसी ने लिखा है कि जांच एजेंसियों द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। पूरे मामले को लेकर मीडिया में उन्माद फैला हुआ है। राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है। ऐसे में वह अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतत है।
संजय एबट ने स्वीकार किया कि वह अपने मुवक्किल चोकसी के संपर्क में हैं लेकिन वे इसके बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं करेंगे। मुझे मालूम नहीं है कि चोकसी कहां है।
Yes, we are in touch. That is a privilege communication between me and my client, I am not supposed to disclose. I have no idea where is he: Sanjay Abbot, Lawyer of #MehulChoksi on his whereabouts pic.twitter.com/pxDNf4YEvz
— ANI (@ANI) 24 February 2018