फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB sanctions 689 crore rupees loan via 59 minute portal

पीएनबी ने '59 मिनट पोर्टल' के जरिए अब तक 689 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए

Sun, 10 Mar 2019 03:04 PM IST
Shilpa Thakur नई दिल्ली, भाषा 
नई दिल्ली, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 10 Mar 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
PNB sanctions 689 crore rupees loan via 59 minute portal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

सरकारी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 'पीएसबीलोन्सइन59मिनट्स' पोर्टल के जरिए लघु, सूक्ष्म एवं मझोले (एमएसएमई) श्रेणी के 1,600 से अधिक उपक्रमों के 689 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए हैं।


loader

बैंक ने मुद्रा योजना के तहत इस वित्त वर्ष में 14 फरवरी तक 2.69 लाख से अधिक छोटे उद्यमियों को ऋण की पेशकश की है।

बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसएमई को ऋण देना आसान बनाने के लिए नवंबर 2018 में 59 मिनट में लोन के पोर्टल की शुरुआत की। इस मुहिम के तहत बैंक ने फरवरी अंत तक 1,600 से अधिक खातों को 689 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए हैं।"

एमएसएमई इस पोर्टल के जरिए एक घंटे के भीतर एक करोड़ रुपये तक का ऋण पा सकते हैं। उन्हें जीएसटी पंजीयन संख्या के साथ पोर्टल पर ऋण के लिए आवेदन करना होता है। यह सिडबी की अगुआई वाले सार्वजनिक बैंकों के समूह की मुहिम है।

मेहता ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में कहा कि इसकी शुरुआत के बाद से पिछले साल दिसंबर अंत तक पीएनबी ने 17.16 लाख से अधिक खातों को 21,019 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने कहा, "चालू वित्त वर्ष में बैंक ने 14 फरवरी तक 2.69 लाख से अधिक छोटे उद्यमियों को 5,290 करोड़ रुपये के ऋण की पेशकश की गई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed