फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB Fraud: special court allowed the application of ED seeking Nirav Modi from UK

जल्द भारत लाया जा सकता है भगोड़ा नीरव, प्रत्यर्पण के लिए ईडी की अपील HC ने की मंजूर

Tue, 26 Jun 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 26 Jun 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
PNB Fraud: special court allowed the application of ED seeking Nirav Modi from UK

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अलीप को मंजूरी दे दी है। नीरव पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब 13 हजार करोड़ रुपये का कर्ज घोटाला करने के आरोप में फरार है।

विज्ञापन


जारी हो चुका है गैर-जमानती वारंट

बता दें कि नीरव और उसके परिवार वालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। पिछले महीने ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने पीएनबी से अरबों रुपये का कर्ज लेकर भागे मोदी के खिलाफ यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में ईडी ने पिछले सप्ताह ही आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने के लिए विशेष अदालत से अपील की थी। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग कानून (पीएमएलए) के विशेष जज सलमान आजमी ने नीरव और 10 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed