PNB घोटाला: नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, पासपोर्ट किए रद्द
#PNBScam accused #NiravModi & #MehulChoksi's passports revoked: Sources pic.twitter.com/uy6twNAtsK
— ANI (@ANI) February 24, 2018विज्ञापन
मालूम हो कि नीरव मोदी और मामा मेहुल देश छोड़ कर फरार हैं। चोकसी और नीरव ने पीएनबी के अधिकारियों की मिलीभगत से उसको फर्जी एलओयू के जरिए 114 करोड़ की चपत लगाई है, जिसे देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला कहा जा रहा है।
लगातार जारी है छापेमारी का सिलसिला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को नीरव मोदी एवं उसके ग्रुप की 523 करोड़ रुपये मूल्य की 21 संपत्तियों को जब्त कर लिया। इनमें एक पेंटहाउस और एक फार्महाउस शामिल हैं।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि जब्त की गई संपत्तियों में तीन फ्लैटों को जोड़कर बनाया गया एक पेंटहाउस भी शामिल है, जिसकी कीमत 81.16 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मुंबई के वर्ली में समुद्र तट पर स्थित समुद्र महल अपार्टमेंट्स में 15.45 करोड़ रुपये का एक फ्लैट भी जब्त किया गया है। कुल मिलाकर नीरव एवं उसकी कंपनियों की 523.72 करोड़ रुपये की 21 अचल संपत्तियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।
जब्त की गई अन्य संपत्तियों में पुणे में छह आवासीय परिसर, दस ऑफिस परिसर और दो फ्लैट, मुंबई के अलीबाग में एक सोलर पावर प्लांट एवं एक फार्महाउस और अहमदनगर जिले के करजत में 135 एकड़ जमीन शामिल हैं।
समुद्र महल और पुणे के दो फ्लैट नीरव की पत्नी एमी के नाम पर हैं जबकि मुंबई के काला घोड़ा एवं ओपेरा हाउस की कीमती संपत्तियां नीरव की डायमंड फर्म फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हैं। 42.70 करोड़ रुपये का अलीबाग का फार्महाउस और उसके साथ लगी जमीन नीरव मोदी ट्रस्ट के नाम पंजीकृत है।
अब तक 6393 करोड़ की संपत्ति जब्त
इससे पहले ईडी कीमती रत्न, हीरा, आभूषण, शेयर, बैंक डिपॉजिट, कीमती कारें और घड़ियां बरामद कर चुका है। यह पहली बार है कि नीरव एवं उसकी कंपनियों की अचल संपत्ति के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार की कार्रवाई को मिलाकर ईडी अब तक नीरव एवं उसकी कंपनियों की 6393 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुका है।
मामा-भांजे को समन
जांच एजेंसी ने विदेश फरार हो चुके नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को 26 फरवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है।