फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PNB fraud case: CBI questioned Allahabad Bank CEO and MD over scam case

PNB fraud: 1323 करोड़ रुपये का नया मामला आया सामने, CBI ने बैंक के सीईओ-एमडी से की पूछताछ 

Wed, 28 Feb 2018 02:43 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
PNB fraud case: CBI questioned Allahabad Bank CEO and MD over scam case
सीबीआई

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को धोखाधड़ी से कर्ज देने के मामले में 1323 करोड़ रुपये के घोटाले का एक नया मामला जुड़ गया है। इससे पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला करीब 13 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की आशंका है। सीबीआई ने इस मामले में मंगलवार को इलाहाबाद बैंक की सीईओ और एमडी उषा अनंतसुब्रमण्यम से पूछताछ की। 

विज्ञापन


पीएनबी ने सोमवार रात स्टॉक एक्सचेंज में अपनी रिपोर्ट फाइल करते हुए बताया कि इस घोटाले में 2042.50 लाख डॉलर (करीब 1300 करोड़ रुपये) की राशि भी जुड़ गई है। नीरव और चोकसी की धोखाधड़ी से अब बैंक घोटाले की रकम 2 अरब डॉलर (13 हजार करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है। इंडियन बैंक एसोसिएशन की प्रमुख के तौर पर हाल ही में चुनी गईं अनंतसुब्रमण्यम (60) से सीबीआई पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वह पीएनबी में भी कई वरिष्ठ पदों पर रह चुकी हैं जहां नीरव-चोकसी की जोड़ी 2011 से फर्जी तरीके से कर्ज लेते जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, 14 अगस्त 2015 से वह पीएनबी की प्रबंध निदेशक और सीईओ रहीं और इसके बाद 6 मई 2017 को इलाहाबाद बैंक चली गईं। उन्होंने जुलाई 2011 से नवंबर 2013 तक कार्यकारी निदेशक का पद संभाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed