फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PMO seek data about vacant positions and steps taken to fill it from different ministries

पीएमओ ने खाली पड़े सरकारी पदों का मांगा डाटा, सभी मंत्रालयों को सर्कुलर जारी

Fri, 17 May 2019 11:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 May 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
PMO seek data about vacant positions and steps taken to fill it from different ministries
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com

केंद्र सरकार के अधिकरी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के दिशा-निर्देश पर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पड़े पदों और उन्हें भरने के लिए उठाए गए कदमों का डाटा इकट्ठा करने के काम में लगे हुए हैं। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब विपक्ष ने केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौकरियां पैदा करने और मौजूदा रिक्तियों को न भर पाने में असफल बताया है।

विज्ञापन


इन दिशा-निर्देशों के परिणामस्वरूप मंत्रालयों और विभागों ने आतंरिक सर्कुलर जारी किया है जिसमें खाली पदों की संख्या, स्वीकृत पद और रिक्तियों के प्रतिशत की सूचना मांगी गई है। इसको लेकर तीन मई को रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव फणी तुलसी ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके अनुसार वित्त मंत्रालय को सूचित किया गया है कि जल्द ही इस संबंध में पीएमओ द्वारा एक बैठक की जाएगी जिसमें विभिन्न विभागों में खाली पदों पर चर्चा होगी। 30 अप्रैल 2019 तक खाली विभिन्न पदों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


इसी बीच सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा जिन्होंने एनएसएसओ जॉब डाटा को लेकर सरकार का बचाव किया था उन्होंने गुरुवार को कहा, 'प्रधानमंत्री चुनाव में व्यस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई कोशिश हो रही है। मेरे मंत्रालय में करीब 6,000 कर्मचारी हैं। मैंने ऐसा कोई सर्कुलर नहीं देखा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार कर्मचारी संघ केकेएन कुट्टी ने कहा, 'पिछले पांच सालों के दौरान इस सरकार ने हमसे कोई संचार नहीं किया है। इस सरकार के अतंर्गत पहली राष्ट्रीय परिषद की बैठक 13 अप्रैल को तब हुई जब चुनावों की घोषणा हो गई। वह उस एजेंडा पर बातचीत करना चाहते हैं जो हमने उनके सत्ता में आने के समय पर भेजा था।'


रिक्तियों के संबंध में उन्होंने कहा कि दो परेशानियां हैं। पहला कर्मचारी चयन आयोग को रिक्तियों की संख्या के बारे में विवरण नहीं देने के लिए एक ठोस प्रयास हो रहे हैं। दूसरा एसएससी इस स्थिति में नहीं है कि वह आवश्यक संख्या में लोगों की भर्तियां कर सके। कुट्टी ने कहा, 'औसतन ज्यादातर विभागों में 40 से 45 फीसदी तक रिक्तियां हैं। आईटी में 50, कैग में 45 प्रतिशत पद खाली हैं। प्रायोजित पद तो हैं लेकिन कोई भर्ती नहीं हो रही है। इस तरह की रिपोर्ट्स का कोई मतलब नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed