फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM will communicate with 31 people who have become chowkidar

‘चौकीदार’ पर सियासी घमासान तेज, पीएम का अभियान बना जनांदोलन: भाजपा 

Wed, 20 Mar 2019 01:57 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
PM will communicate with 31 people who have become chowkidar
पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की आलोचना करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने जनांदोलन का रूप ले लिया है। जिन लोगों का पूरा परिवार जमानत पर बाहर है, जो विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, उन्हें ‘मैं भी चौकीदार हूं’ अभियान से परेशानी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि चौकीदार अमीरों के लिए होता है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने गरीबों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये लूटे, वही लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


 इस बीच, भाजपा ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान को बड़ा चुनावी हथियार बनाने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को 500 जगहों पर इस अभियान से जुड़े लोगों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद करेंगे। भाजपा ने महज चार दिन में एक करोड़ लोगों के मुहिम से जुड़ने का दावा किया है। गौरतलब है कि बीते चुनाव में भाजपा ने पीएम को चाय वाले के रूप में प्रचारित किया था। अब इस मुद्दे पर पार्टी के आक्रामक तेवरों से संदेश गया है कि पार्टी अब पीएम को चौकीदार के रूप में प्रचारित करेगी।
विज्ञापन


चौकीदार की दाढ़ी में तिनका : कांग्रेस

भाजपा की ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा कि बीते पांच साल की विफलताओं को छुपाने के लिए पीएम मोदी बार-बार खुद की री-ब्रांडिंग कर रही है। मोदी सरकार बिल्कुल वैसा ही कर रही है जैसे किसी फ्लॉप ब्रांड का पैकेट, रंग और नाम बदला जाता है। गरीबों से चोरी कर पैसे अमीरों की जेब में डाले हैं, इसलिए ये नारा गूंज रहा है कि चौकीदार की दाढ़ी में तिनका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी 2014 में बोले, अच्छे दिन आएंगे। 2015 में नारा बदला और कहा सबका साथ-सबका विकास। 2016 में न्यू इंडिया ले आए ओर 2017 मेरा देश बदल रहा है। 2018 में साफ नीयत सही विकास से ब्रांडिंग की और 2019 में चोरों का चौकीदार बनकर नया ढोंग ‘मैं भी चौकीदार’ रचा है। ब्यूरो 

चाय वाले मोदी, अब चौकीदार बने: मायावती 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान पर बसपा प्रमुख मायावती ने भी तंज कसते हुए कहा कि पिछले चुनाव के चायवाले मोदी अब चौकीदार बन गए हैं। देश वाकई बदल रहा है। बसपा प्रमुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अंदाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा चुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चाय वाले के तौर पर प्रचारित किया था, वह अब इस चुनाव में वोट के लिए बड़े तामझाम और शान के साथ अपने आपको चौकीदार घोषित कर रहे हैं।’ उधर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘विकास पूछ रहा है कि खाद की बोरी से चोरी रोकने के लिए भी कोई चौकीदार है क्या?’


हम तो चौकीदार, आप अपने नाम के आगे ‘पप्पू’ लगाएं: विज

अक्सर अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नाम के आगे पप्पू जोड़ लेना चाहिए। विज ने ट्वीट किया, ‘हमने अपने नामों के आगे चौकीदार जोड़ा है, जिस पर आपको आपत्ति है। आपको भी अपने नामों के आगे ‘पप्पू’ जोड़ लेना चाहिए। हमें हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed