{"_id":"5836d51a4f1c1bcb4913c6f7","slug":"pm-will-be-a-special-meeting-of-the-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर प्रधानमंत्री ने बुलाई खास बैठक, पुराने नोटों पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री ने बुलाई खास बैठक, पुराने नोटों पर हो सकता है फैसला
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 Nov 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि नोटबंदी को लेकर संसद में उपजे विवाद और लोगों की हो रही परेशानियों पर कैबिनेट में विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यह बैठक नोटबंदी को लेकर चल रही गहमा-गहमी के बाद उपजे राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार इसमें पुराने नोटों की समय सीमा को बढ़ाने पर विचार हो सकता है। यह समय सीमा 24 नवंबर की रात से खत्म हो रही है।Cabinet meeting scheduled to take place at 8 PM today.
विज्ञापन
इसके पहले दिनभर राज्यसभा में दिन भर नोटबंदी को लेकर बहस होती रही। विपक्ष की तरफ से सदन के नेता प्रतिपक्ष गुलाब नबी आजाद और मायावती ने मांग की थी कि लंच के बाद भी मोदी की इस बहस में भागीदारी करें। लेकिन जब लंच के बाद मोदी यहां नहीं पहुंचे तो सभी विपक्षी पार्टियों ने एकमत से इस बात का विरोध किया।
विज्ञापन
इस पर सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पीएम लगातार बहस में नहीं बैठ सकते। यह कोई नियम नहीं। उनके इस बयान के बाद हंगामा होना शुरू हो गया और सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई।