{"_id":"580cf8d64f1c1b3924bc17ff","slug":"pm-urges-citizens-to-send-their-messages-to-jawans-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की अपील, इस दिवाली जवानों को भेजें संदेश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की अपील, इस दिवाली जवानों को भेजें संदेश
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक अभियान शुरू किया जिसके जरिये लोग सीमा पर तैनात जवानों का आत्मबल बढ़ाने के लिए उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं और संदेश भेज सकते हैं। लोग ऑल इंडिया रेडियो और माईगव डाट इन के जरिये नरेंद्र मोदी ऐप पर #Sandesh2Soldiers के तहत अपने संदेश भेज सकते हैं। सशस्त्र सैनिकों के प्रति लोगों की भावनाएं साझा करने के लिए दूरदर्शन भी एक कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
इस मुहिम का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, ‘मैंने अपना #Sandesh2Soldiers भेज दिया। आप भी ऐसा कर सकते हैं। आपकी शुभकामनाएं निश्चित तौर पर हमारे सुरक्षा बलों को खुशमिजाज रखेंगी। आइए, इस दिवाली हम मिलकर अपने शूरवीर सशस्त्र जवानों को याद करते हैं जिन्होंने अनवरत हमारे देश की रक्षा की है। जय हिंद। जब सवा करोड़ जनता जवानों को संदेश भेजेगी तो उनकी शक्ति सवा करोड़ गुना बढ़ जाएगी।’
इस मुहिम के तहत प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो डालकर अपनी अभिव्यक्ति का साझा किया है जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वे सशस्त्र बलों के योद्धाओं को संदेश भेजें। कुछ ही घंटों में यह वीडियो ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, हमारे सशस्त्र बलों के प्रति देशवासियों का सम्मान और हौसला अफजाई इस त्योहारी मौके पर अभिव्यक्त होगा और इस मुहिम का नेतृत्व प्रधानमंत्री कर रहे हैं।