फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM to inaugurate Terminal 2 of Bengaluru Kempegowda Airport

Kempegowda Airport: पीएम शुक्रवार को करेंगे बेंगलुरु एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ, जानें सब कुछ

Wed, 09 Nov 2022 12:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 09 Nov 2022 12:50 PM IST
सार

कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल T2 के शुभारंभ के बाद चेक इन और इमिग्रेशन काउंटरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट की यात्री हैंडलिंग क्षमता मौजूदा 2.5 करोड़ से बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी। 

विज्ञापन
PM to inaugurate Terminal 2 of Bengaluru Kempegowda Airport
5000 करोड़ रुपये की लागत से बना है टर्मिनल-2 - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कैंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य टर्मिनल-2 का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण 5000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 

विज्ञापन

कैंपेगौड़ा एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल T2 के शुभारंभ के बाद चेक इन और इमिग्रेशन काउंटरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट की यात्री हैंडलिंग क्षमता मौजूदा 2.5 करोड़ से बढ़कर 5-6 करोड़ हो जाएगी। 

विज्ञापन

बेंगलुरु की हवाई सुविधाओं में जबर्दस्त इजाफा

PM to inaugurate Terminal 2 of Bengaluru Kempegowda Airport
नवर्निमित टर्मिनल को भव्य रूप दिया गया है - फोटो : ANI
नए टर्मिनल से देश के सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु की हवाई सुविधाओं में जबर्दस्त इजाफा होगा। नए टर्मिनल का निर्माण पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। 
 

बगीचे में टहलने जैसा मिलेगा अनुभव

PM to inaugurate Terminal 2 of Bengaluru Kempegowda Airport
गार्डन सिटी बेंगलुरु की पहचान बनेगा टर्मिनल 2 - फोटो : ANI

टर्मिनल-2 को 'गार्डन सिटी ऑफ बेंगलुरु' के यादगार स्वरूप में डिजाइन किया गया है। यहां पहुंचने पर यात्रियों को किसी बगीचे में टहलने जैसा अनुभव मिलेगा। यात्री 10,000 वर्गमीटर से ज्यादा की हरी दीवारों, हैंगिंग गार्डन और बाहरी उद्यानों से होकर गुजरेंगे। इन उद्यानों को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके भारत में ही तैयार किया गया है। 

विज्ञापन

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 100 फीसदी अक्षय ऊर्जा  का उपयोग

PM to inaugurate Terminal 2 of Bengaluru Kempegowda Airport
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शतप्रतिशत अक्षय ऊर्जा का उपयोग - फोटो : ANI
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहले से ही पूरे परिसर में अक्षय ऊर्जा का 100 फीसदी इस्तेमाल हो रहा है। इसने इस मामले में मिसाल पेश की है। टर्मिनल 2 की डिजाइन को भी इसी तरह तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed