पीएम मोदी ने अपनी पुरानी कविता को साझा करने वाले फेसबुक यूजर को कहा- शुक्रिया
गुजरात के एक लेखक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित एक पुरानी कविता अपलोड कर उसे लोगों के बीच साझा किया। कुछ देर बाद जब प्रधानमंत्री ने इस पोस्ट को देखा तो उन्होंने इस लेखक को धन्यवाद कहा।
विस्तार
लेखक और स्तंभकार किशोर मकवाना ने अपने फेसबुक पेज पर पीएम मोदी की एक पुरानी कविता साझा की है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजराती में एक ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने यह कविता कई साल पहले लिखी थी। इसमें विश्व की भव्यता और सुंदरता को दर्शाया गया है।"
पीएम मोदी ने कहा, "पृथ्वी दिवस पर इस कविता को याद करने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।" बता दें कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
મારી આંખોમાં પૃથ્વીની જે રમ્યતા અને ભવ્યતા છે એ વર્ષો પહેલા
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2020
મેં શબ્દોમાં ઢાળી હતી...
આજ પૃથ્વી દિને તમે ફરી
મારી આ કવિતા યાદ કરી...આભાર. https://t.co/IqFkT3ZZys