फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM spoke about mandir-masjid divisive issues several times during poll campaigning says mallikarjun Kharge

Congress: 'प्रचार में PM मोदी ने 421 बार केवल मंदिर-मस्जिद पर बात की', खरगे का प्रधानमंत्री पर करारा प्रहार

Thu, 30 May 2024 03:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 30 May 2024 03:26 PM IST
सार

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इंडी गठबंधन बहुमत के साथ सरकार बनाएगा और यह देश में एक समावेशी और राष्ट्रवादी सरकार का गठन करेगा।

विज्ञापन
PM spoke about mandir-masjid divisive issues several times during poll campaigning says mallikarjun Kharge
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने 421 बार केवल मंदिर-मस्जिद और विभाजनकारी मुद्दों पर ही बात की। खरगे ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की तरफ से जाति-धर्म के आधार पर वोट न मांगने के निर्देश के बावजूद पीएम मोदी ने इन मुद्दों पर बात की। 
विज्ञापन


खरगे ने पीएम मोदी पर किया पलटवार
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी मतदान से पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान खरगे ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पिछले 15 दिनों में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने 232 बार कांग्रेस का नाम लिया। इसके अलावा 758 बार अपना और 573 बार इंडी गठबंधन का नाम लिया। उन्होंने (पीएम मोदी) एक बार भी बेरोजगारी को लेकर बात नहीं की।"
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि इंडी गठबंधन बहुमत के साथ सरकार बनाएगा और यह देश में एक समावेशी और राष्ट्रवादी सरकार का गठन करेगा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "हमें यकीन है कि जनता चार जून को वैकल्पिक सरकार के लिए जनादेश देगी।" भाजपा पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि लोगों ने हमारे विचार का समर्थन किया। उन्हें मालूम है कि अगर एक बार फिर इस सरकार को मौका दिया गया तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा था कि महात्मा गांधी के बारे में वैश्विक जागरूकता रिचर्ड एटनबरो की फिल्म के बाद आई। पीएम मोदी के इस बयान पर खरगे ने प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि शायद उन्होंने (पीएम मोदी) महात्मा गांधी के बारे में ठीक से नहीं पढ़ा हो, लेकिन महात्मा गांधी को दुनिया भर में जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed