{"_id":"6015f5108ebc3e3408594ec9","slug":"pm-said-in-nda-meeting-give-strict-response-to-opposition-attack-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने राजग की बैठक में कहा, संसद में विपक्षी हमले का दें कड़ाई से जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम ने राजग की बैठक में कहा, संसद में विपक्षी हमले का दें कड़ाई से जवाब
Sun, 31 Jan 2021 05:38 AM IST
Amit Mandal
अमर ऊजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर ऊजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन सहित कई दूसरे मुद्दों पर सरकार पर हमलावर विपक्ष को संसद में सरकार के भी कड़े रुख का सामना करना पड़ेगा। राजग की शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी और सहयोगी दलों को विपक्षी हमले का कड़ाई से जवाब देने के लिए कहा है। पीएम ने विपक्ष पर चुनावी फायदे के लिए सरकार का विरोध करने का आरोप लगाया।
पीएम ने कहा, वर्तमान सरकार के पास उपलब्धियों की भरमार है। सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। चूंकि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए विपक्षी दल सियासी लाभ उठाने के लिए सरकार का विरोध कर रहे हैं। बैठक में मौजूद एक क्षेत्रीय दल के अध्यक्ष के मुताबिक पीएम ने कहा, खासतौर पर तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस के असम के सांसद, द्रमुक के सांसद विशेष तौर पर हंगामा करेंगे। पीएम ने कहा, एक सांसद वाले दल के पास भी ताकत है। विपक्षी हमले का एकजुट होकर करारा जवाब दिया जाना चाहिए।
कोरोना के खिलाफ जंग ने दुनिया में बदली भारत की छवि
बैठक में पीएम ने कहा, कोरोना के खिलाफ जंग ने भारत के प्रति दुनिया की सोच बदलने में अहम भूमिका निभाई है। पहले विकसित देश भारत के संदर्भ में सोचते थे कि तीसरी दुनिया से जुड़ा देश भारत इस महामारी के खिलाफ जंग नहीं लड़ पाएगा। हालांकि, हमने योजनाबद्घ ढंग से महामारी का मुकाबला करने के बाद टीका बनाकर बड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
जदयू ने की कृषि कानूनों की तारीफ
जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कृषि कानूनों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, कानून किसान विरोधी नहीं हैं। बिहार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, डेढ़ दशक पहले राज्य के कृषि क्षेत्र में सुधार के बाद वहां उपज और भंडारण दोनों में बढ़ोतरी हुई है।