फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM's Viksit Bharat version empties common people's pockets, enriches select billionaires: Kharge

Congress: 'गरीबों की जेबें खाली कर रहा और अमीरों की तिजोरियां भर रहा विकसित भारत का विचार', खरगे का PM पर वार

Thu, 27 Feb 2025 03:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Feb 2025 03:51 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकसित भारत' दृष्टिकोण आम लोगों की जेबें खाली कर रहा है और चुनिंदा अरबपतियों की तिजोरियां भर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक वैश्विक कर युद्ध और व्यापार बाधाओं का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
PM's Viksit Bharat version empties common people's pockets, enriches select billionaires: Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को दावा किया कि सौ करोड़ भारतीयों के पास कोई अतिरिक्त आय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकसित भारत' दृष्टिकोण आम लोगों की जेबें खाली कर रहा है और चुनिंदा अरबपतियों का खजाना भर रहा है। खरगे ने कहा कि भारत एक वैश्विक कर (टैरिफ) युद्ध और व्यापार में बाधाओं का सामना कर रहा है और केंद्रीय बजट में की गईं घोषणाएं 'निराशाजनक' साबित हुई हैं।  

विज्ञापन


'दैनिक जरूरतों को पूरा करने में लोग असमर्थ'
राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'नरेंद्र मोदी जी, सौ करोड़ भारतीयों के पास खर्च करने के लिए कोई अतिरिक्त आय नहीं है.... हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 60 फीसदी उपभोग पर निर्भर है। लेकिन भारत के केवल 10 फीसदी लोग आर्थिक विकास और उपभोग को बढ़ावा देते हैं और 90 फीसदी लोग बुनियादी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं।' 
विज्ञापन


'मध्य वर्गीय करदाताओं के वेतन में नहीं हुई वृद्धि'
उन्होंने आगे कहा, भारत की 50 फीसदी मध्य वर्गीय करदाताओं ने पिछले दशक में वेतन में वृद्धि नहीं देखी है। ग्रामीण मजदूरी नकारात्मक वृद्धि का सामना कर रहा है। पैसा कुछ ही लोग एकत्र कर रहे हैं और आपकी नीतियां सभी लोगों के बीच आय वितरित करने में विफल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'100 साल के उच्चतम स्तर पर आय असमानता'
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि बीते दस वर्षों में स्थिर वेतन, लगातार महंगाई और घटते उपभोग के कारण घरेलू बचत 50 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है। आय असमानता 100 साल के उच्चतम स्तर पर है और घरेलू ऋण सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। 


'युवाओं के लिए अससहनीय हो गई बेरोजगारी'
खरगे ने कहा, हम एक वैश्विक कर (टैरिफ) युद्ध और व्यापार बाधाओं का सामना कर रहे हैं। बेरोजगारी हमारे युवाओं के लिए असहनीय हो गई है। बजट में की गईं घोषणाएं निराशजनक साबित हुईं। आपका विकसित भारत का दृष्टिकोण आम भारतीयों की जेबें खाली कर रहा है और चुनिंदा अरबपतियों की तिजोरियां भर रहा है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed