{"_id":"58b024384f1c1ba03fb23fee","slug":"pm-rally-in-manipur-militants-imposed-curfew","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में पीएम की रैली के विरोध में उग्रवादियों ने लगाया कर्फ्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिपुर में पीएम की रैली के विरोध में उग्रवादियों ने लगाया कर्फ्यू
एजेंसी / इंफाल
Updated Fri, 24 Feb 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली के लिए शनिवार को एक घंटे के दौरे पर यहां पहुंचेंगे। लेकिन इस बीच राज्य के छह उग्रवादी संगठनों की कोआर्डिनेटिंग कमेटी ने उनके दौरे के विरोध में शनिवार को यहां सुबह छह बजे से कर्फ्यू लागू करने का एलान किया है।
विज्ञापन
इसे ध्यान में रखते हुए मोदी की रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। इन संगठनों ने कहा है कि मोदी के इंफाल में रहने तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए कानून व व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। उग्रवादी संगठनों ने केंद्र सरकार पर राज्य के विभिन्न तबकों के बीच मतभेद बढ़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को कर्फ्यू के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस मांग उठाती रही है कि प्रधानमंत्री को अपने दौरे के दौरान नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन के इसाक-मुइवा गुट के साथ हुए समझौते के प्रावधानों का खुलासा करना चाहिए। राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए चार व आठ मार्च को दो चरणों में मतदान होगा। भाजपा इस बार यहां सत्ता की प्रमुख दावेदार के तौर पर उभरी है।
विज्ञापन