फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Principal secretary PK Mishra holds high level meeting amid coronavirus cases surge covid vaccine purchase

Covid-19: फार्मा कंपनी से सीधे कोरोना टीका खरीद सकेंगे राज्य, पीएम के प्रधान सचिव ने बैठक में दिए निर्देश

Thu, 20 Apr 2023 02:40 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 20 Apr 2023 02:40 AM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्यों को टीका आपूर्ति को लेकर पहले भी सलाह दी गई है। वे मंत्रालय से बिना किसी पूर्व अनुमति सीधे निर्माताओं से अपेक्षित कोविड टीका की खरीद के लिए कदम उठा सकते हैं। निजी अस्पताल भी सीधे निर्माता ´ से ऐसे टीकों की खरीद कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
PM Principal secretary PK Mishra holds high level meeting amid coronavirus cases surge covid vaccine purchase
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोरोना रोधी टीका के लिए अब राज्य को केंद्र सरकार की अनुमति नहीं लेनी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे फार्मा कंपनी से टीका खरीद सकते हैं। इसी तरह प्राइवेट अस्पताल भी टीका प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्यों को टीका आपूर्ति को लेकर पहले भी सलाह दी गई है। वे मंत्रालय से बिना किसी पूर्व अनुमति सीधे निर्माताओं से अपेक्षित कोविड टीका की खरीद के लिए कदम उठा सकते हैं। निजी अस्पताल भी सीधे निर्माता ´ से ऐसे टीकों की खरीद कर सकते हैं। एक बार खरीदे जाने के बाद इन टीकों को मौजूदा कोविड टीकाकरण दिशानिर्देशों के अनुसार लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि आठ राज्य केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इतना ही नहीं, अभी देश में 63 हजार से ज्यादा लोग उपचाराधीन हैं, जिनमें 92% होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला, तहसील स्तर पर समीक्षा जरूरी
बैठक में डॉ. पीके मिश्रा ने कहा है कि जिला और तहसील स्तर पर पर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा उपलब्ध होना चाहिए। इसके लिए राज्यों को समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संक्रमण को लेकर जहां अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं, वहां हॉटस्पॉट की पहचान पर ध्यान देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed