{"_id":"5bc89558bdec22698f4caf80","slug":"pm-narendra-modi-will-make-12-visits-to-rajasthan-for-win-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने 12 दौरे से प्रधानमंत्री मोदी बदलना चाहते हैं राजस्थान की वसुंधरा का भाग्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपने 12 दौरे से प्रधानमंत्री मोदी बदलना चाहते हैं राजस्थान की वसुंधरा का भाग्य
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहे के चने चबाने की चुनौती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरेज नहीं है। वह चुनौती स्वीकार करने से नहीं घबराते। राजस्थान जैसे स्विंग स्टेट (एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का राज) में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टीम इसे दोहराना चाहती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के चेहरे पर राजस्थान में जीत की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के 12 दौरे की मंजूरी भी मिल चुकी है। राजस्थान के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने भी राज्य में सूझ-बूझ की पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
भाजपा के रणनीतिकारों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री के 12 दौरों से 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान का भाग्य भाजपा के पक्ष में करवट ले लेगा। चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन नरेंद्र मोदी के चेहरे और वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव का सामना कर रही है।
विज्ञापन
चुनाव के रणनीतिकारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राज्य के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा महासचिव भूपेंन्द्र यादव, केंद्र में मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदल लाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, राज्य के मंत्री गुलाब चंद कटारिया समेत अन्य की भूमिका अहम है।
सूत्र बताते हैं प्रधानमंत्री दीपावली के बाद क्रमांतर में राज्य में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। इसकी करीब-करीब रूपरेखा तैयार है। प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे के दौरान जनसभा में पार्टी के प्रचार-प्रसार सामग्री में भी काफी बदलाव हुआ है।
पोस्टरों आदि में प्रधानमंत्री, राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी को भी जगह मिल रही है। इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान को केंद्र में रखकर पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों पर काफी ध्यान दिया है।
भाजपा अध्यक्ष खुद राजस्थान के लिए काफी समय दे रहे हैं। जयपुर में प्रवास से लेकर कैंप कार्यालय तक के प्रबंध किए जा रहे हैं। ताकि राजस्थान में स्विंग स्टेट की तस्वीर को बदला जा सके।