{"_id":"6106d55cc726643d38524a54","slug":"pm-narendra-modi-will-interact-with-beneficiaries-of-pradhan-mantri-garib-kalyan-anna-yojana-in-gujarat-on-august-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: मंगलवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: मंगलवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:37 AM IST
सार
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को पांच किलो अतिरिक्त राशन दिया जाता है
- केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अगस्त को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। जानकारी के अनुसार यह संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
पीएमओ ने कहा कि गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में और जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य में एक जन भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।Prime Minister Narendra Modi will interact with beneficiaries of Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana in Gujarat on 3rd August, via video conferencing
विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/qLGB0hKM9b — ANI (@ANI) August 1, 2021
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलोग्राम अतिरिक्त खाद्यान्न दिया जाता है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में तीसरी लहर की आशंका है।