फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi will address the nation at 10 AM today

राष्ट्र के नाम संदेश: पीएम मोदी कर सकते हैं बड़ा एलान, सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित

Fri, 22 Oct 2021 07:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 Oct 2021 07:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will address the nation at 10 AM today
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वैसे पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण इसलिए रहने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है। उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ यह भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली देश की उपलब्धि पर भी अपना संबोधन दे सकते हैं।

विज्ञापन


कोरोना काल में 9 बार देश को संबोधित कर चुके पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी कोरोना काल में देश को नौ बार संबोधित कर चुके हैं। सबसे पहला संबोधन उन्होंने 19 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद दूसरा संबोधन 24 मार्च 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन का एलान किया था। तीसरा संबोधन तीन अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने 9 मिनट लाइटें बंद करने की अपील की थी। चौथा संबोधन 14 अप्रैल 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने देश में तीन मई तक लॉकडाउन का एलान किया था। पांचवा संबोधन 12 मई 2020 को दिया था जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान किया था। छठवीं बार 30 जून 2020 को अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की थी। सातवीं बार 20 अक्तूबर 2020 को लोगों को कोरोना के प्रति एक बार आगाह किया था। आठवीं बार 20 अप्रैल 2021 को राज्यों को कोरोना के प्रति आगाह किया था। नवीं बार 7 जून 2021- पीएम मोदी ने नई वैक्सीन नीति का एलान किया, इसके तहत केंद्र ने वैक्सीन की जिम्मेदारी खुद ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed