फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to visit 5 nations in 2 months now

6 महीने बाद फिर पांच देशों के तूफानी दौरे पर निकलेंगे पीएम मोदी

Tue, 07 Mar 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by : अजय कुमार सिंह Updated Tue, 07 Mar 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit 5 nations in 2 months now
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह महीने बाद मई और जून महीने में पांच देशों की विदेश यात्रा पर रहेंगे । पीएम की श्रीलंका, जर्मनी, स्पेन, रूस और कजाकिस्तान की यात्रा प्रस्तावित है। उनकी पिछली विदेश यात्रा जापान की थी, जहां वह पिछले साल नवंबर में गए थे। उसके बाद संसद का शीतकालीन सत्र और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पीएम व्यस्त रहे।

विज्ञापन


मई महीने के बीच में पीएम श्रीलंका के दौर पर जाएंगे, जहां वो एक बौद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। श्रीलंका में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच पीएम मोदी वहां भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देंगे। बता दें कि साल 2015 में पीएम श्रीलंका के दौरे पर गए थे। साथ ही पीएम मोदी रणनीतिक और निवेश साझेदारी के लिए जर्मनी, स्पेन और रूस का दौरा मई महीने के अंत में और जून की शुरूआत में करेंगे।
विज्ञापन


यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम मोदी की मुलाकात संभव है। क्योंकि भारत और रूस  के बीच ये साल महत्वपूर्ण है। क्योंकि दोनों देशों के बीच बेहतर राजनयिक संबंध के 70 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर यहां जश्न मनाया जाएगा।  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों में शामिल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले नेता होंगे जिनसे मोदी 2017 में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


7-8 जून के बीच प्रधानमंत्री कजाखिस्तान के दौरे पर रहेंगे, जहां शंघाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में भारत को औपचारिक रूप से शंघाई सहयोग संगठन का हिस्सा बनाया जाएगा।

मई में अमेरिका भी जा सकते हैं मोदी

PM Narendra Modi to visit 5 nations in 2 months now
मोदी - फोटो : ANI

12 मई को पीएम मोदी का संयुक्त राष्ट्र वेसक दिवस में शामिल होने का कार्यक्रम है। यह दिवस हर साल बुद्धिस्ट देशों के साथ मनाया जाता है। श्रीलंका पहली बार इसकी मेजबानी करेगा। वेसक दिवस बुद्ध के जन्म, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति और उनके महाप्रयाण को लेकर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय त्योहार घोषित किया गया है।

​प्रधान मंत्री मोदी अंतर-सरकारी आयोग के चौथे संस्करण के लिए बर्लिन की यात्रा करेंगे । मोदी सरकार को जर्मनी यात्रा से उम्मीदें अधिक है,क्योंकि भारत में जर्मनी सातवें सबसे बड़ा निवेशक है और भारत में कुल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का 3 प्रतिशत हिस्सा है।

मोदी की अमेरिका यात्रा मई, 2017 में होगी और ठीक इसके बाद जून माह में वह इजरायल भी जाएंगे। यह किसी भी भारतीय पीएम की पहली इजरायल यात्रा होगी। इन दोनों यात्राओं के कूटनीतिक मायने होने के साथ ही ये देश की रक्षा तैयारियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे। मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों के साथ भारत में रक्षा उपकरणों के निर्माण को लेकर समझौता होने की उम्मीद है।

मोदी की अमेरिका यात्रा की तैयारियों को लेकर ही विदेश सचिव एस जयशंकर पिछले शुक्रवार को अमेरिका गये थे। जानकारों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा व पीएम मोदी के बीच पिछले वर्ष हुई बैठक में रक्षा सौदों को लेकर जो सहमति बनी थी उसे अब किस तरह से आगे बढ़ाया जाए, इसको लेकर पीएम मोदी की आगामी यात्रा काफी अहम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed