फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to launch arunachal first dedicated channel dd arun prabha prasar bharti

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे अरुणाचल को समर्पित 'डीडी अरुणप्रभा' चैनल की शुरुआत

Fri, 08 Feb 2019 08:48 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटानगर Published by: Shani Mishra Updated Fri, 08 Feb 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to launch arunachal first dedicated channel dd arun prabha prasar bharti
PM Narendra Modi - फोटो : self
अरुणाचल प्रदेश को जल्द ही अपना 24 घंटे सेवा देने वाला चैनल मिलने जा रहा है। यह चैनल पूरी तरह से प्रदेश की संस्कृति और सभ्यता को समर्पित होगा। अरुण प्रभा चैनल की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को करेंगे। इसी दिन वह इटानगर हवाई अड्डे की भी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


सूचना प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह सभी प्रोजेक्ट सरकार की 'लुक ईस्ट' नीति का हिस्सा हैं। इस नीति का लक्ष्य उत्तर पूर्व को रेल, सड़क, संचार, ऊर्जा और जलमार्ग से देश के बाकी इलाकों से जोड़ना है। मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने बताया कि अरुण प्रभा चैनल सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस और दूरदराज के इलाकों से भी लाइव प्रसारण करने में सक्षम होगा। इसका मुख्यालय इटानगर का दूरदर्शन केंद्र होगा। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्व हो समर्पित यह दूसरा चैनल होगा। दूरदर्शन पहले से ही डीडी नॉर्थ ईस्ट का प्रसारण कर रहा है। इस पर हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, असमिया और उत्तर पूर्व की अन्य भाषाओं में कार्यक्रम का प्रसारण होता है।  60 करोड़ का यह प्रोजेक्ट कैबिनेट द्वारा आवंटित 1054 करोड़ की राशि का हिस्सा है। इस राशि का मुख्य लक्ष्य प्रसार भारती की तकनीक और संरचना में विकास करना है। 1054 करोड़ रुपए में से लगभग 435 करोड़ आकाशवाणी और 619 करोड़ दूरदर्शन के लिए आवंटित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इटानगर में इस चैनल को पहले ही मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed