फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to hold meeting with chief ministers on Covid situation Wednesday Latest News Update

कोरोना अलर्ट: प्रधानमंत्री मोदी 27 अप्रैल को करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, संक्रमण की उभरती स्थिति पर होगी चर्चा

Sat, 23 Apr 2022 09:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही भारत में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to hold meeting with chief ministers on Covid situation Wednesday Latest News Update
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की उभरती स्थिति पर बुधवार को अहम बैठक करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली इस बैठक में देश में कोरोना के हालात पर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण मामले पर एक प्रेजेंटेशन भी देंगे। यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है, जब देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 2,527 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही भारत में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,54,952 हो गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामले यानी सक्रिय मामले बढ़कर 15,079 हो गए हैं। वहीं, 33 और लोगों की मौत के साथ देश में महामारी से मरने वालों की संख्या 5,22,149 हो गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना  के 1094 नए मामले
इस बीच दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 1,094 नए मामले सामने आए और महामारी से दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई है।शहर में एक दिन पहले 22,614 नमूनों की कोविड जांच की गई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल 18,73,793 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 26,166 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी-मद्रास में 25 और संक्रमित
तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे.राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि आईआईटी-मद्रास में 25 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह संक्रमित मामलों की कुल संख्या 30 से बढ़कर 55 हो गई है। शैक्षणिक संस्थान को फिलहाल कोविड -19 क्लस्टर में बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज तक हमने 1420 लोगों का परीक्षण किया है, जिनमें से 55 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी रोगियों में हल्के लक्षण हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। तमिलनाडु में अब तक कोई 'XE' वैरिएंट नहीं मिला है।


राज्यों के पास कोरोना वैक्सीन के 19.91 करोड़ डोज उपलब्ध
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना वैक्सीन के 19.91 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने शनिवार को आधिकारिक बयान में बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भारत सरकार माध्यम से नि:शुल्क श्रेणी और राज्य खरीद से 19.19 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण की गति तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशभर में टीकाकरण 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकीकरण का दौर 21 जून 2021 को शुरू हुआ। देशभर में टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed