{"_id":"610437788ebc3eb7227688b3","slug":"pm-narendra-modi-to-address-ips-probationers-of-sardar-vallabhbhai-patel-national-police-academy-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम: सरदार पटेल पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनरों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्यक्रम: सरदार पटेल पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनरों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस प्रोबेशनरों को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री का यह संबोधन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम के दौरान मोदी प्रोबेशनरों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद स्थित यह पुलिस अकादमी देश का प्रमुख पुलिस प्रशिक्षण संस्थान है। यह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षित करता है और सेवारत आईपीएस अधिकारियों के लिए विभिन्न सेवाकालीन पाठ्यक्रमों का संचालन करता है।
विज्ञापन