PM Modi: 'ठंड में संभालिए, कुछ सिर पर रखिए', जब अचानक पत्रकारों के पास पहुंचे पीएम मोदी, पूछा हालचाल
प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जैसे ही उनका काफिला मुख्यालय पहुंचा और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। तभी पीएम मोदी चलकर पत्रकारों के पास पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब अचानक पत्रकारों के पास पहुंचकर पीएम मोदी ने लिया हालचाल
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। जैसे ही उनका काफिला मुख्यालय पहुंचा और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। तभी पीएम मोदी चलकर पत्रकारों के पास आए और बोले- आप सभी को 2025, मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं। ठंड में संभालिए भई आप लोग। कुछ सिर पर रखिए।' पीएम मोदी के इस व्यवहार से पत्रकार बेहद खुश हुए और उन्होंने भी प्रधानमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पीएम मोदी बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय में दाखिल हो गए। पीएम मोदी और पत्रकारों की इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं।
Ek hi to dil hai Modiji, kitni baar jitego ❤️
That gesture by PM Modi sets him apart from opposition leaders who often misbehave with journalists. pic.twitter.com/QX3H3ZIqmkविज्ञापन विज्ञापन— BALA (@erbmjha) January 10, 2025
दिल्ली चुनाव के उम्मीदवारों के नाम हुए तय
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य शीर्ष भाजपा नेता शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन मंत्री पवन राणा, विजेंद्र गुप्ता आदि भी शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली चुनाव में बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा शनिवार को ही बचे हुए उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर सकती है। भाजपा 70 में से 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।