फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi talked to Sri Lanka President and Prime Minister, conveys condolences

प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर की श्रीलंकाई राष्ट्रपति और पीएम से बात, हमलों पर जताई संवेदना

Sun, 21 Apr 2019 04:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 21 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi talked to Sri Lanka President and Prime Minister, conveys condolences
श्रीलंका में बम धमाके - फोटो : सोशल मीडिया

ईस्टर के मौके पर एक के बाद हुए छह धमाकों समेत कुल आठ बम धमाकों ने श्रीलंका को तो हिलाकर रख ही दिया, इस घटना से पूरा विश्व स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बात की और संवेदना जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भारत श्रीलंका के साथ है। बता दें कि इन बम धमाको में 161 लोगों की मौत हो गई औऱ 300 से ज्यादा लोग घायल हैं।  

विज्ञापन


धार्मिक उत्सव के दौरान धार्मिक स्थलों पर हुए इन सीरियल ब्लास्ट्स की प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी निंदा की। धमाकों को पूर्व नियोजित और बर्बरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए उन्होंने कहा कि ये हमले हमारे क्षेत्र और पूरी दुनिया में मानवता के सामने आतंकवाद द्वारा दी गई गंभीर चुनौती की स्मृति हैं। प्रधानमंत्री ने श्रीलंका को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने घायलों की स्थिति जल्द बेहतर होने की कामना की। 
विज्ञापन


बता दें कि श्रीलंका में सुबह 8.45 पर तीन चर्च और तीन फाइव स्टार होटलों में बम धमाके हुए। वहीं दोपहर को दो और धमाके हुए। रक्षा मंत्रालय ने देश में कर्फ्यू लागू लगा दिया है और एहतियातन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया गया है। अबतक 161 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संकट की इस घड़ी में श्रीलंका के साथ खड़ा है भारत: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ है... भारत पूरी मजबूती के साथ श्रीलंकावासियों के साथ खड़ा है। सकंट की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका की जो भी मदद कर सकता है... हर मदद के लिए तैयार है।’’ 

मोदी ने उपस्थित जनसमूह से यह भी अपील की कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए उनके हाथ मजबूत करे। मोदी ने कहा, ‘आप सब जब वोट देने जाएंगे कमल के बटन पर दबाएंगे तो मन में यह भी तय करिए कि आप बटन दबा रहे हैं आतंकवाद को खत्म करने लिए। आपकी एक अंगुली में ताकत है। आप कमल के निशान पर बटन दबाएंगे, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की मुझे ताकत मिलेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed