Video: एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने रोका काफिला, अहमदाबाद में रोड शो के दौरान हुआ वाकया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोक दिया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi stopped his convoy to give way to an ambulance during his massive roadshow in Gujarat's Ahmedabad.
विज्ञापन
(Source: DD) pic.twitter.com/3GJBuCDqFN — ANI (@ANI) December 1, 2022
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का अहमदाबाद शहर में 30 किलोमीटर से अधिक लंबा रोड शो नरोदा गांव से शुरू हुआ। शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू हुए ‘रोड शो’ के दौरान मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
जानकारी के मुताबिक, रोड शो अहमदाबाद के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरा और शहर के पश्चिमी हिस्से में चांदखेड़ा क्षेत्र में आईओसी सर्कल पर समाप्त हुआ। ‘रोड शो’ ने हीरावाडी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दनिलिम्दा, जीवराज पार्क, घाटलोदिया, नारनपुरा और साबरमती सहित शहर के विभिन्न हिस्सों को कवर किया।
अहमदाबाद शहर के साथ-साथ गांधीनगर-दक्षिण की 13 विधानसभा सीट पर भी पीएम मोदी ने जनता का आशीर्वाद लिया। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 89 सीट के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण में शेष 93 सीट के लिए मतदान पांच दिसंबर होगा।