{"_id":"5b0576924f1c1be7408b75b9","slug":"pm-narendra-modi-spoke-to-hd-kumaraswamy-and-congratulated-him-on-taking-oath-as-cm-of-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की सरकार, कुमारस्वामी के सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की सरकार, कुमारस्वामी के सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 May 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को राज्य की कमान संभालने पर बधाई दी है।
उन्होंने कहा, ‘मैं श्री कुमारस्वामी जी और डॉ. परमेश्वर जी को कर्नाटक के सीएम और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई देता हूं। उनके कार्यकाल के लिये मेरी ओर से शुभकामनाएं।’
विज्ञापन
बता दें कि 2019 से पहले विपक्षी एकता के प्रदर्शन के बीच कुमारस्वामी ने बुधवार को कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। गठबंधन सरकार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी परमेश्वर ने भी डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। शुक्रवार को होने वाले बहुमत परीक्षण के बाद मंत्रिमंडल में अन्य सदस्यों को शामिल किया जाएगा। शपथ के साथ साथ विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी को अपनी ताकत भी दिखाई है। जो नेता हमेशा एक दूसरे की आलोचना करते रहे हैं वह भी आज खुशी से मिलते दिखे।
सभी विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मजबूत मोर्चा बनाने का संदेश दिया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, जदएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम पिनराई विजयन शामिल रहे।

I congratulate Shri @hd_kumaraswamy Ji and @DrParameshwara Ji on taking oath as Chief Minister and Deputy Chief Minister of Karnataka. My best wishes for their tenure ahead.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2018विज्ञापन