फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Speech on SemiconIndia 2022 Conference In Bengaluru Today

सेमीकॉन इंडिया सम्मेलन: पीएम मोदी बोले- भारत को बनाएंगे सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी का हब, इन छह कारणों से कर सकते हैं निवेश

Fri, 29 Apr 2022 12:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 Apr 2022 12:02 PM IST
सार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसा सम्मेलन भारत में हो रहा है। सेमी-कंडक्टर दुनिया में हमारी कल्पना से कहीं अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Speech on SemiconIndia 2022 Conference In Bengaluru Today
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेमीकंडक्टर उद्योग से कहा कि सरकार ने एक मददगार नीति का माहौल तैयार किया है। इसलिए हाईटेक, उच्च गुणवत्ता और उच्च विश्वसनीयता के सिद्धातों के आधार पर भारत को सेमीकंडक्टर का हब बनाना चाहिए। सेमीकॉन इंडिया-2022 के सम्मेलन का उदघाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि सेमीकंडकर कई तरीके से अहम भूमिका निभा रहे हैं जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है। हम सभी का सामूहिक प्रयास भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति चेन में एक मुख्य भागीदार के रूप में स्थापित करना है। भारत जोखिम लेना चाहता है और साथ ही उद्योग के पक्ष में कदम उठाए गए हैं। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए उद्योग की ओर से सुझाव मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


2026 तक 80 अरब डॉलर का होगा उद्योग
मोदी ने कहा कि भारत में खुद के सेमीकंडक्टर के  खपत के बारे में अनुमान है कि यह 2026 तक 80 अरब डॉलर और 2030 तक 110 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 25 हजार कंप्लायंसेस को खत्म कर दिया है और इससे लाइसेंस के ऑटो नवीनीकरण को गति मिलेगी। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि अभी हम सेमीकंडक्टर के लिए चीन, ताइवान और कोरिया जैसे देशों पर निर्भर हैं। चार महीने पहले केंद्र सरकार ने देश में सेमीकंक्टर चिप की कमी को दूर करने के लिए 76 हजार करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी थी। हम देश के 6 लाख गांवों तक ब्रॉडबैंड कनेक्शन का काम कर रहे हैं। हम 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और स्वच्छ ऊर्जा की तकनीक पर निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप हमारे पास
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत मजबूत आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। हमारे पास दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप इकोसिस्टम है। नए यूनिकॉर्न लगातार आ रहे हैं। हम 21वीं सदी की जरूरतों के लिए युवा भारतीयों की क्षमता और प्रशिक्षण में भारी निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम डिजिटल इंफ्रा को बना रहे हैं जो 1.3 अरब भारतीयों को जोड़ेगा और यूपीआई आज दुनिया का सबसे आसान भुगतान वाला संसाधन है। 

6-8 महीने में चिप निर्माताओं को दी जा सकती है मंजूरी
घरेलू स्तर पर सेमीकंडक्टर निर्माताओं को उत्साहित करने के लिए अगले 6-8 महीने में चिप निर्माताओं को मंजूरी दी जा सकती है। इससे देश देश में इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्माण 300 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि फिलहाल यह 76 अरब डॉलर पर है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग का विकास मैराथन की तरह हो रहा है और सरकार इसके लिए काम कर रही है। सरकार को 5 कंपनियों से इलेक्ट्रॉनिक चिप सेटिंग का प्रस्ताव मिला है और इस पर 1.53 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा साथ ही 1.35 लाख रोजगार निर्माण होने की उम्मीद है। इन कंपनियों में वेदांता फॉक्सकॉन जेवी, आईजीएसएस वेंचर्स, आईएसएमसी आदि हैं। 

भारत सेमी-कंडक्टर प्रौद्योगिकी का हब, इन छह कारणों से करें निवेश
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सेमी-कंडक्टर प्रौद्योगिकी का हब बन गया है जहां कि आप इन छह कारणों के चलते निवेश कर सकते हैं। उन्होंने पहला कारणा बताते हुए कहा कि हम 1.3 बिलियन से अधिक भारतीयों को जोड़ने के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं।  दूसरा हम भारत के लिए अगली प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। हम 6 लाख गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने की राह पर हैं। हम 5G, IoT और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में विकासशील क्षमताओं में निवेश कर रहे हैं। 


तीसरा, भारत मजबूत आर्थिक विकास की ओर अग्रसर है। हमारे पास दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्टअप इको-सिस्टम है। भारत में सेमी-कंडक्टर की खपत 2026 तक 80 बिलियन डॉलर और 2030 तक 110 बिलियन डॉलर को पार करने की उम्मीद है।  चौथा, हमने भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार के लिए व्यापक सुधार किए हैं। पांचवां, हम 21वीं सदी की जरूरतों के लिए युवा भारतीयों के कौशल और प्रशिक्षण में भारी निवेश कर रहे हैं और छठा, हमने भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को बदलने की दिशा में कई उपाय किए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed