{"_id":"66f3618afa8f497d41088f38","slug":"pm-narendra-modi-shared-video-of-main-highlights-and-says-america-visit-was-positive-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi In US: पृथ्वी को बेहतर बनाने वाले मुद्दों पर चर्चा; उत्साहित प्रवासी भारत-US के बीच अटूट बंधन की झलक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi In US: पृथ्वी को बेहतर बनाने वाले मुद्दों पर चर्चा; उत्साहित प्रवासी भारत-US के बीच अटूट बंधन की झलक
Wed, 25 Sep 2024 06:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:34 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर जाने, कई द्विपक्षीय बैठकों, भारतीय प्रवासियों से बातचीत, प्रमुख अमेरिकी कारोबारियों से मुलाकात और संयुक्त राष्ट्र में फ्यूचर समिट के संबोधन के मुख्य अंश वीडियो में साझा किए।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के स्टेडियम में पीएम मोदी
- फोटो : वीडियो ग्रैब/X@narendramodi
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी अमेरिका यात्रा की मुख्य झलकियां साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा सकारात्मक रही। इसमें विविध कार्यक्रमों को शामिल होकर पृथ्वी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने क्वाड शिखर सम्मेलन से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के घर जाने, कई द्विपक्षीय बैठकों, भारतीय प्रवासियों से बातचीत, प्रमुख अमेरिकी कारोबारियों से मुलाकात और संयुक्त राष्ट्र में फ्यूचर समिट के संबोधन के मुख्य अंश वीडियो में साझा किए। नई दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने जारी वीडियो में कहा, राष्ट्रपति बाइडन मुझे अपने घर ले गए। उनकी आत्मीयता और गर्मजोशी दिल को छू लेने वाली थी। प्रधामनंत्री ने क्वाड बैठक का जिक्र किया और उस पल को साझा किया जब एक सवाल का जवाब देते हुए कि बाइडेन ने कहा कि क्वाड बहुत आगे तक काम करता रहेगा। पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीएम ने क्वाड में अपने संबोधन की झलकियां भी वीडियो में शामिल कीं। मोदी इसमें कहते दिख रहे हैं कि हमारा संदेश स्पष्ट है। क्वाड यहां रहने, सहायता करने, साझेदारी करने और पूरक बनने के लिए है। भारत हमारी पृथ्वी हमारी सेहत के विचार पर आगे बढ़ रहा है। वीडियो में भारतीय समुदाय के साथ मोदी की बातचीत की भी झलक थी।
विज्ञापन
This has been a fruitful USA visit, covering diverse programmes and focusing on a series of subjects aimed at making our planet better. Here are the highlights. pic.twitter.com/JXKS0XKDps
— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2024
विज्ञापन
प्रवासी समुदाय उत्साहित, दोनों देशों में अटूट बंधन की झलक
अमेरिका के भारत केंद्रित शीर्ष व्यापार पैरोकार रणनीतिक समूह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा में प्रवासी समुदाय काफी उत्साहित था। साथ ही द्विपक्षीय साझेदारी में दोनों देशों की सरकारों की ओर से निरंतर आशावादी रुख एवं लोगों के बीच आपसी संपर्क में गहरी मित्रता और अटूट बंधन की झलक दिखी। भारत-अमेरिकी रणनीतिक मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने कहा, मोदी की हालिया यात्रा के दौरान प्रवासी समुदाय में दोनों सरकारों की ओर से आशावादी रुख और लोगों के बीच परस्पर संबंध में गहराई एवं मित्रता का बंधन देखने को मिला। ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में 40 अमेरिकी राज्यों से 13,000 से ज्यादा भारतवंशी आए। संस्था ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को भी धन्यवाद दिया।
सिख प्रतिनिधिमंडल से मिले
पीएम मोदी ने अमेरिका में सिख समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सिख ऑफ अमेरिका संगठन के जसदीप सिंह जस्सी ने बताया, पीएम से मिलकर सकारात्मक अनुभूति हुई। पीएम ने सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है। हमने उनका आभार जताया।