{"_id":"5b91ad72867a55019f2c7f20","slug":"pm-narendra-modi-says-need-to-use-simple-hindi-in-government-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने हिंदी के इस्तेमाल पर जताई चिंता, बोले- सरल हिंदी में होना चाहिए सरकारी कामकाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने हिंदी के इस्तेमाल पर जताई चिंता, बोले- सरल हिंदी में होना चाहिए सरकारी कामकाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक उपयोग के लिए हिंदी के इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकारी कामकाज में सरल हिंदी का इस्तेमाल करने की जरूरत है। मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय हिंदी समिति की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिंदी भाषा का प्रसार, आम बोलचाल की भाषा में ही होना चाहिए और सरकारी कामकाज में भी क्लिष्ट तकनीकी शब्दों का इस्तेमाल कम से कम किया जाना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सरकारी और सामाजिक हिंदी के बीच फासला कम करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि शिक्षा संस्थान इस अभियान की अगुवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तमिल जैसी, विश्व की प्राचीनतम भारतीय भाषाओं पर भारतीयों को गर्व हैं। देश की सभी भाषाएं हिंदी को भी समृद्ध कर सकती हैं।
इस सम्बन्ध में उन्होंने सरकार की एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल का उल्लेख किया। मोदी ने विश्वभर में अपने अनुभवों की चर्चा करते हुए सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं के माध्यम से, पूरी दुनिया से जुड़ा जा सकता है।