फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi says need to continuously raise awareness to make India drug free

Narendra Modi: पीएम मोदी का एनसीबी को संदेश, नशा मुक्त भारत बनाने के लिए निरंतर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत

Wed, 25 Jun 2025 11:21 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:21 PM IST
सार

12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा चलाया जाना है। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एनसीबी को संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने के लिए निरंतर जागरूकता और युवाओं को शिक्षित करने की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
PM Narendra Modi says need to continuously raise awareness to make India drug free
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ दिवस के अवसर पर एनसीबी को संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने के लिए निरंतर जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को शिक्षित करने और पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। 

विज्ञापन


12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग एवं इनकी अवैध तस्करी हमारे समाज के सामने एक बड़ी चुनौती है। इससे न केवल व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक क्षमताएं क्षीण होती हैं, बल्कि पारिवारिक विघटन, सामाजिक अपराध एवं आतंकवाद जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर संकट से मुक्ति के लिए व्यापक जन-भागीदारी जरूरी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indian Railways: 'अमानवीय हालात से जूझ रहीं महिला लोको पायलट', AILRSA ने लगाए आरोप; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध तस्करी के खिलाफ प्रयासों के लिए एनसीबी को सराहा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने के लिए निरंतर जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को शिक्षित करने की जरूरत है। इस दिशा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठन और विभिन्न संस्थाएं प्रभावी योगदान दे रही हैं। उन्होंने स्वापक नियंत्रक ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अवैध तस्करी के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

ये भी पढ़ें: NGO Licences: गृह मंत्रालय ने 30 सितंबर तक बढ़ाया समय; समाप्त होने से पहले एनजीओ लाइसेंस रिन्यू करा सकेंगे लोग

नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करेगा विशेष दिवस
पीएम मोदी ने आगे कहा कि अमृत काल में भव्य और विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर प्रयासों को आगे बढ़ाना हमारा सामूहिक दायित्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह विशेष दिवस जन-जन को इस समस्या के विरुद्ध सजग करेगा और नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed