वैक्सीन : प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बेन ने लगवाया कोरोना का टीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी मां को कोरोना की पहली डोज दे दी गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि जो भी वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं या उसके दायरे में आते हैं, वो सभी लोग कोरोना का टीका लें और दूसरों को प्रेरित भी करें।
PM Narendra Modi says his mother has taken the first dose of the COVID-19 vaccine today.
— ANI (@ANI) March 11, 2021
"I urge everyone to help and motivate people around you who are eligible to take the vaccine," he says.
(File photo of PM Modi with his mother Heeraben Modi) pic.twitter.com/D7rz2g0u90
बता दें कि नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं। हीराबेन की उम्र 100 साल से ज्यादा है और इस उम्र में भी वो बहुत सक्रिय रहती हैं। बता दें कि वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना की वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई थी। दिल्ली के एम्स में प्रधानमंत्री मोदी ने टीका लगवाया था।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां के बेहद करीब माने जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जब भी गुजरात के दौरे पर होते हैं तो वो अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं। इसके अलावा जन्मदिन के अवसर पर भी प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने जाते रहते हैं।