फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi says Hindi plays key role in spreading India knowledge culture in event organised by Ministry of External Affairs

पीएम मोदी बोले: युवाओं में बढ़ती लोकप्रियता की वजह से हिंदी का भविष्य उज्ज्वल; यूनेस्को ने प्रसार के लिए उठाया ये कदम

Mon, 10 Jan 2022 10:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 10 Jan 2022 10:43 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "हम लगातार हिंदी को वैश्विक पटल पर ले जाने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।" 

विज्ञापन
PM Narendra Modi says Hindi plays key role in spreading India knowledge culture in event organised by Ministry of External Affairs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व हिंदी दिवस के मौके पर इस भाषा के प्रसार को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे ज्ञान और संस्कृति के प्रसार में काफी अहम भूमिका निभा रही है। पीएम ने यह बातें विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। इस बीच भारत के लिए यूनेस्को की तरफ से भी एक खुशखबरी आई है। बताया गया है कि विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के यूनेस्को द्वारा चिह्नित धरोहर स्थलों के ब्योरे को अपनी वेबसाइट पर हिंदी में प्रकाशित करने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन


उधर विश्व हिंदी दिवस पर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की तरफ से कार्यक्रम का नेतृत्व किया गया। इसमें पीएम मोदी के साथ-साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से हिंदी के महत्व को लेकर बात की गई। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि हिंदी अपनी सरलता की वजह से हमारे ज्ञान और संस्कृति के प्रसार में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सूचना और तकनीक के क्षेत्र में हिंदी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल और युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता की वजह से आने वाले समय में इस भाषा का भविष्य काफी उज्ज्वल दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "हम लगातार हिंदी को वैश्विक पटल पर ले जाने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।" उधर विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने विदेश में हिंदी की पढ़ाई को बढ़ावा देने से जुड़े कदमों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सरकार ने विदेशी यूनिवर्सिटीज में भारत की भाषा, संस्कृति और पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए 50 पद स्थापित किए हैं। इनमें 13 पद हिंदी के प्रसार के लिए बनाए गए हैं। 


लेखी ने कहा कि हिंदी भाषा 100 देशों के 670 शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विदेश मंत्रालय के निर्देश के जरिए हिंदी का वैश्विक स्तर पर बढ़ना जारी रहेगा। उन्होंने हिंदी में बेहतर ढंग से काम करने के लिए बरेली, चंडीगढ़ और बेंगलुरु के पासपोर्ट दफ्तरों की सराहना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed