फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi says Field Marshal Kariyappas intelligence had a decisive edge in the war of 1947

फील्ड मार्शल करियप्पा की बुद्धिमत्ता से 1947 की जंग में मिली थी निर्णायक बढ़त : नरेंद्र मोदी

Fri, 29 Jan 2021 03:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 29 Jan 2021 03:44 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi says Field Marshal Kariyappas intelligence had a decisive edge in the war of 1947
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ दिवंगत फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय कैडेट कोर रैली में उन्होंने कहा कि वार्षिक एनसीसी रैली का कार्यक्रम फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के नाम पर रखे गए मैदान में हो रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
1947 में उनकी बुद्धिमत्ता और चातुर्य के चलते जंग में देश को निर्णायक बढ़त मिली थी। उनकी जयंती पर मैं सभी नागरिकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट में लड़कियों के लिए अपार अवसर हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में एनसीसी में 35 फीसदी लड़की कैडेट की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश को आपकी बहादुरी की आवश्यकता है और नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। वह आप सभी में भविष्य का अधिकारी देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी को लॉन्च किए गए गैलेंट्री अवार्ड पोर्टल के बारे में उन्होंने कहा कि इस पोर्टल में वीरता पुरस्कार से सम्मानित लोगों की जिंदगी के बारे में जानकारी है। सभी एनसीसी कैडेट को इस पोर्टल पर जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति कैडेटों के अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना ने एक लाख एनसीसी कैडेटों को तटीय और सीमावर्ती 175 जिलों में कार्य के लिए प्रशिक्षित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed