फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi said India is being a great economical state in the world

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है भारत: प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 20 Jan 2019 10:11 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi said India is being a great economical state in the world
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई में कहा कि भारत सबसे कमजोर पांच देशों से निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में शुमार हो गया है।  भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पहले भारत की सरकारें घोटालों की वजह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में रहती थी। इन दिनों घोटालों पर नहीं, नई योजनाओं पर चर्चा होती है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल पहले दुनिया भारत को ऐसे देश के तौर पर देखती थी जहां से सिर्फ घोटालों, बिजली की किल्लत और वित्तीय संकट की खबरें आती थीं। लेकिन अब नजरिया बदल चुका है और दुनिया भारत को विश्वास के साथ देखती है। देश पिछले पांच साल में घोटालों को पीछे छोड़कर योजनाओं की तरफ बढ़ गया है।
विज्ञापन


माओवादी हिंसा के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या थी, लेकिन अब इस पर काबू पा लिया गया है और यह कुछ ही जिलों तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सुरक्षा बलों की बहादुरी और जनता के समर्थन से यह सुनिश्चित किया गया है कि राष्ट्र माओवादी हिंसा के खिलाफ लड़ाई जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में शौचालय और बिजली की स्थिति सुधरी

पीएम ने कहा कि पांच साल पहले सुर्खियां होती थीं कि देश में पर्याप्त शौचालय नहीं हैं, जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। मोदी ने कहा कि नौ करोड़ शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है और देश में स्वच्छता का दायरा 2014 में 38 फीसदी से बढ़कर 98 फीसदी तक पहुंच गया है।


उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब उत्तरी (बिजली) ग्रिड की नाकामी के कारण 70 करोड़ लोगों को बिजली के बगैर रहना होता था, लेकिन आज हर घर में बिजली का कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पहले महंगाई और धीमी वृद्धि की चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब महंगाई कम है और वृद्धि दर ऊंची है। यह पिछले साढ़े चार साल में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed